{"_id":"5db11d578ebc3e93d62b1fa0","slug":"imran-khan-said-maulanas-problem-and-opposition-agenda-is-incomprehensible-i-will-not-resign","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरान खान ने कहा- मौलानाओं की समस्या और विपक्ष का एजेंडा समझ से परे, नहीं दूंगा इस्तीफा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इमरान खान ने कहा- मौलानाओं की समस्या और विपक्ष का एजेंडा समझ से परे, नहीं दूंगा इस्तीफा
Thu, 24 Oct 2019 09:28 AM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 24 Oct 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में प्रधानमंत्री के खिलाफ विपक्ष जमीयत उलेमा इस्लाम फज्ल और मौलानाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं, बुधवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने अपने खिलाफ हो रहे विरोध पर जवाब दिया। उन्होंने इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन
इमरान ने कहा कि मौलानाओं की समस्या और विपक्ष का एजेंडा समझ से परे है। मैं किसी के दबाव में आकर अपने पद से इस्तीफा नहीं दूंगा। गौरतलब है कि विपक्ष ने इमरान खान की सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए आजादी मार्च निकालने का एलान किया है।
विज्ञापन
इमरान ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे इस्तीफा देने का सवाल नहीं है और मैं इस्तीफा दूंगा भी नहीं। विपक्ष और मौलानाओं का धरना एक साजिश है, जिसे विदेशी नेताओं का समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि मुझे मौलानाओं की समस्या और विपक्ष का एजेंडा बिल्कुल समझ नहीं आता। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता फजलुर रहमान का विरोध एक साजिश है, जिसे दूसरी ताकतों का समर्थन मिल रहा है। बता दें कि फजलुर रहमान ने आरोप लगाया था कि फर्जी चुनाव के चलते ही इमरान खान की सरकार बनी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान सरकार ने विपक्ष से साफ शब्दों में कहा है कि मार्च के दौरान कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।