फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan's party to 'merge' with SIC if election commission approves latest intra-party polls: leader

Pakistan: 'अगर ECP ने आंतरिक चुनावों को मंजूरी दी, तो SIC में विलय करेगी PTI', इमरान की पार्टी के नेता का दावा

Fri, 15 Mar 2024 04:02 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 15 Mar 2024 04:02 PM IST
सार

Pakistan: पीटीआई नेता असद कैसर ने कहा कि अगर उनकी पार्टी के हालिया संगठनात्मक चुनाव को चुनाव आयोग स्वीकार करता है और  क्रिकेट बैट का चुनाव चिह्न वापस लौटाता है तो पीटीआई और एसआईसी विलय कर लेगी। 

विज्ञापन
Imran Khan's party to 'merge' with SIC if election commission approves latest intra-party polls: leader
पीटीआई नेता असद कैसर - फोटो : एक्स/असद कैसर

विस्तार

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के एक नेता ने कहा कि अगर चुनाव आयोग उनकी पार्टी के आंतरिक चुनाव को मान्यता देता है और चुनाव चिह्न क्रिकेट बैट को वापस लौटाता है, तो पार्टी सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (एसआईसी) के साथ विलय कर लेगी। एक मीडिया रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। 

विज्ञापन

'डॉन न्यूज' के साथ एक इंटरव्यू में पीटीआई नेता असद कैसर ने कहा, "अगर पार्टी को हालिया संगठनात्मक चुनाव के बाद अपना क्रिकेट बैट का चुनाव चिह्न वापस मिल जाता है तो दोनों पार्टियों का विलय हो जाएगा और पीटीआई बनी रहेगी।" एसआईसी पाकिस्तान में इस्लामी राजनीतिक और बरेलवी धार्मिक दलों का संगठन है। आठ फरवरी को हुए आम चुनाव में पीटीआई समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने 90 से ज्यादा सीट पर जीत दर्ज की। बाद में ये निर्दलीय सदस्य एसआईसी में शामिल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह पूछे जाने पर कि क्या एसआईसी में विलय के बाद पीटीआई बनी रहेगी, उन्होंने कहा, हां, हम बने रहेंगे लेकिन हम इसके साथ विलय भी करेंगे। उन्होंने बताया कि अगर पार्टी को हाल के अंदरूनी चुनावों के बाद अपना चुनाव चिह्न वापस मिल जाता है, तो एसआईसी का हिस्सा होने के बजाय दोनों पार्टियों का विलय हो जाएगा और पीटीआई बनी रहेगी।  

विज्ञापन

पिछले साल दिसंबर में चुनाव आयोग (ईसीपी) ने पीटीआई के आंतरिक चुनाव को खारिज कर दिया था। इसके बाद इस महीने की शुरुआत में पीटीआई ने घोषणा की थी कि दोबारा हुए आंतरिक चुनाव गौहर अली खान को फिर पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई में पिछले दो साल में यह तीसरा आंतरिक चुनाव था। इसने जून 2022 में भी चुनाव कराए थे, जिसे ईसीपी ने पिछले साल 23 नवंबर को रद्द कर दिया था। उनसे जब पूछा गया कि क्या इस तरह की व्यवस्था को कानूनन अनुमति दी जाएगी, कैसर ने कहा कि इसके लिए वह कानूनी विशेषज्ञों से परामर्श कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed