फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan reaches Lahore High Court to seek bail in cases related to violence after his arrest

Imran Khan: कड़ी सुरक्षा के बीच लाहौर हाईकोर्ट में पेश हुए इमरान; अल कादिर मामले में बुशरा बीबी को मिली जमानत

Mon, 15 May 2023 03:50 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 15 May 2023 03:50 PM IST
सार

इमरान की गिरफ्तारी के बाद नौ मई को हुई हिंसा और लाहौर में कॉर्प्स कमांडर हाउस में आग लगाने के अलावा राज्य की इमारतों और सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने और नुकसान पहुंचाने के लिए कई मामले दर्ज किए गए थे। इन मामलों में ही आज सुनवाई की गई। 
 

विज्ञापन
Imran Khan reaches Lahore High Court to seek bail in cases related to violence after his arrest
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते सप्ताह पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद समर्थकों द्वारा कोर कमांडर के घर में आग लगाने और हिंसा के संबंध में उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों के संबंध में सोमवार को लाहौर हाई सुनवाई की गई। जहां पूर्व प्रधानमंत्री इमरान कड़ी सुरक्षा के बीच लाहौर हाईकोर्ट में पेश हुए। उनके साथ पत्नी बुशरा बीबी भी मौजूद थीं। सुनवाई के बाद अल कादिर मामले में इमरान की पत्नी बुशरा बीबी को 23 मई तक जमानत दे दी गई है।

विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक, इमरान की गिरफ्तारी के बाद नौ मई को हुई हिंसा और लाहौर में कॉर्प्स कमांडर हाउस में आग लगाने के अलावा राज्य की इमारतों और सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने और नुकसान पहुंचाने के लिए कई मामले दर्ज किए गए थे। इन मामलों में ही आज सुनवाई की गई। 
विज्ञापन


इससे पहले, शुक्रवार को जमानत मिलने के बावजूद फिर से गिरफ्तारी के डर से इस्लामाबाद उच्च न्यायालय परिसर में घंटों समय गुजारने के बाद इमरान खान शनिवार को लाहौर स्थित अपने आवास लौट आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने 70 वर्षीय इमरान खान को 9 मई के बाद दर्ज सभी मामलों में गिरफ्तार करने से रोकते हुए उनको जमानत दे दी थी। साथ ही आगे की राहत के लिए उन्हें 15 मई को लाहौर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के लिए कहा था।

नौ मई को इमरान हुए थे गिरफ्तार
राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (नैब) ने अल कादिर ट्रस्ट मामले में इमरान खान को नौ मई को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट परिसर से इमरान खान की गिरफ्तारी को अवैध घोषित कर दिया था और मामले को हाईकोर्ट के पास भेज दिया था।


इस बीच, पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक डॉक्टर उस्मान अनवर ने रविवार को बताया था कि इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा में शामिल होने के आरोप में पंजाब प्रांत में 3,500 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि उनमें से अधिकांश पर आतंकवाद विरोधी अदालतों में मुकदमा चलाया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed