Pakistan: गवाह की मौत पर इमरान खान ने उठाए सवाल, हत्या के प्रयास के लिए प्रधानमंत्री शरीफ पर लगाया था आरोप
सोमवार को ट्वीट कर खान ने पुलिस अधिकारी के मौत की जांच की मांग की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि हम एसएचओ अमीर शहजाद के अचानक हुई मौत की उचित जांच की मांग करते हैं। मुझपर पंजाब में हुए हत्या के प्रयास मामले में वे शिकायतकर्ता था। हमले की साजिश का पर्दाफास करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। वे मामले के गवाह थे। उनके मौत की जांच जेआईटी द्वारा की जानी चाहिए।
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक इंस्पेक्टर के मौत की उचित जांच की मांग की है। खान ने जिस सब इंस्पेक्टर के मौत की जांच की मांग की है, वह पंजाब में हुए खान के हत्या के प्रयास मामले का एक महत्वपूर्ण गवाह और शिकायतकर्ता था। तीन नवंबर को पंजाब के वजीराबाद इलाके में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान के दाहिने पैर में गोली लगी थी। इस दौरान आरोपी एक ट्रक पर खड़ा था, जिसने खान के साथ-साथ अन्य लोगों पर भी फायरिंग की थी। इस दौरान खान मध्यावधि चुनाव के लिए इस्लामाबाद प्रेस जाने वाले लॉन्ग मार्च का नेतृत्व कर रहे थे।
गांव में थे सब इंस्पेक्टर आमिर
लाहौर से 150 किलोमीटर दूर हुई इस घटना में सब इंस्पेक्टर आमिर शहजाद भादर शिकायतकर्ता थे। रविवार को दिल का दौरा पड़ने से आमिर की मौत हो गई। इस दौरान भादर अपने गुजरात के खारियां के पास अपने पैतृक गांव में थे। इमरान खान पर जब हमला हुआ था, उस वक्त भादर वजीराबाद के सदर पुलिस थाने के थाना प्रभारी थे।
सोमवार को ट्वीट कर जांच की मांग की
सोमवार को ट्वीट कर खान ने पुलिस अधिकारी के मौत की जांच की मांग की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि हम एसएचओ अमीर शहजाद के अचानक हुई मौत की उचित जांच की मांग करते हैं। मुझपर पंजाब में हुए हत्या के प्रयास मामले में वे शिकायतकर्ता था। हमले की साजिश का पर्दाफास करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। वे मामले के गवाह थे। उनके मौत की जांच जेआईटी द्वारा की जानी चाहिए।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि एफआईए अधिकारी डॉ. रिजवान की मौत के साथ-साथ मकसूद चपरासी और शहबाज शरीफ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अन्य सभी गवाहों की मौत भी रहस्यमय परिस्थितियों में हुई थी। मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच करने वाले मोहम्मद रिजवान ने भी पिछले साल दिल का दौरा पड़ने के कारण दम तोड़ दिया था। खान ने कहा कि संयुक्त जांच दल के रिकॉर्ड्स के साथ छेड़छाड़ की जा रही है।
पंजाब सरकार की जांच टीम ने सही ठहराया था दावा
खान पर हुए हमले ने बाद उन्होंने प्रधानमंत्री शरीफ, आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह और इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस के एक उच्च अधिकारी पर योजना बनाने का आरोप लगाया था। पार्टी नेता भी तीन हमलावरों द्वारा खान की हत्या के प्रयास में हमला करने का आरोप लगाया था। हालांकि, पंजाब सरकार की जांच टीम ने भी खान के दावों को सही ठहराते हुए कहा था कि उन पर तीन अलग-अलग जगह से हमला कराने की योजना थी।