फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran khan facing heat in his country as opposition parties announce azadi march against him

इमरान खान की मुश्किलें बढ़ी, कट्टरपंथी पार्टी ने किया मार्च का एलान

Sun, 06 Oct 2019 12:16 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 06 Oct 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
Imran khan facing heat in his country as opposition parties announce azadi march against him
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर मुद्दे पर समर्थन जुटाने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने कई अतंरराष्ट्रीय मंचों पर जाकर कश्मीर राग अलापा लेकिन किसी ने भी उनका साथ नहीं दिया। दुनिया में मुंह की खाने के बाद अब खान के लिए अपने देश में भी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन


दरअसल, सुन्नी कट्टरपंथी दल जमियत उलेमा-ए-इस्लाम (जेयूआई-एफ) के अध्यक्ष मौलाना फजलुर रहमान ने 27 अक्तूबर से सरकार के खिलाफ इस्लामाबाद में आजादी मार्च शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने पाकिस्तान में जारी आर्थिक संकट के लिए खान को जिम्मेदार ठहराया है। हमारी लड़ाई सरकार को उखाड़ फेंकने तक जारी रहेगी।
विज्ञापन


रहमान ने पाक मीडिया से कहा, 'मौजूदा सरकार, नकली चुनाव का नतीजा है। सभी विपक्षी पार्टियों ने 25 जुलाई को हुए चुनावों को नकार दिया है और नए सिरे से चुनाव की मांग की है। सरकार की नाकामी के कारण देश आर्थिक संकट में है। इसके खिलाफ हम डी-चौक पर जमा होंगे। हम आसानी से बिखरने वाले नहीं हैं। इमरान सरकार को उखाड़ फेंकने तक आंदोलन जारी रहेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान में चौपट हुआ कारोबार

रहमान के अनुसार पाकिस्तान में कारोबार चौपट हो गया है। ऊंची टैक्स दरों के चलते व्यापारियों ने अपना काम बंद कर दिया है। पाक के धार्मिक हालात को लेकर भी मुसलमानों में गुस्सा है। जेयूआई-एफ के मार्च में विपक्षी दल पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएलएम-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) भी शामिल होंगे। इस्लामाबाद के डी चौक पर देशभर के नेता सरकार के खिलाफ एकजुट होंगे।

इमरान को सत्ता से हटाना चाहिए

पाकिस्तान की मुख्य विपक्षी पार्टियों ने अकेले इमरान सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ने से मना कर दिया है। पीएलएम-एन और पीपीपी ने सर्वदलीय बैठक बुलाकर इसपर आम सहमति बनाने की बात कही थी। दोनों पार्टियों का कहना है कि इमरान सरकार ने सत्ता में एक साल पूरा कर लिया है। अब इस नाकाम सरकार को सत्ता से हटाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed