फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan denied permission to land at Parade Ground on Saturday says party

Pakistan: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के हेलीकॉप्टर को नहीं दी उतरने की अनुमति, पीटीआई का आरोप

Fri, 25 Nov 2022 04:37 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 25 Nov 2022 04:37 PM IST
सार

इमरान खान ने शुक्रवार को कहा कि रावलपिंडी में उनकी पार्टी का विरोध प्रदर्शन 'पूरी तरह से शांतिपूर्ण' होगा। पार्टी के नेता असद उमर ने कहा, इस्लामाबाद प्रशासन ने खान के हेलीकॉप्टर को शनिवार को परेड ग्राउंड में उतरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
Imran Khan denied permission to land at Parade Ground on Saturday says party
Imran Khan Long March - फोटो : Agency

विस्तार

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने आरोप लगाया कि शनिवार को होने वाली विरोध रैली के लिए पूर्व प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर को उतरने की अनुमति नहीं दी गई है। इमरान खान को 26 नवंबर को रावलपिंडी में शहबाज शरीफ के खिलाफ आयोजित रैली को संबोधित करना है। उनका हेलीकॉप्टर यहां परेड ग्राउंड में उतरना था।  

विज्ञापन


इमरान खान ने शुक्रवार को कहा कि रावलपिंडी में उनकी पार्टी का विरोध प्रदर्शन 'पूरी तरह से शांतिपूर्ण' होगा। पार्टी के नेता असद उमर ने ट्वीट पर कहा, इस्लामाबाद प्रशासन ने खान के हेलीकॉप्टर को शनिवार को परेड ग्राउंड में उतरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन


पीटीआई की उपाध्यक्ष शिरीन मजारी ने खान के हेलीकॉप्टर को न उतरने देने के लिए इस्लामाबाद प्रशासन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, आईसीटी (इस्लामाबाद कैपिटल टेरिटरी) ने परेड ग्राउंड में आईके (इमरान खान) के हेलीकॉप्टर को उतरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। हालांकि, जीएचक्यू (जनरल हेडक्वार्टर)  की अनुमति कल आई थी। दोनों से अनुमति की आवश्यकता है! यह हास्यास्पद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीटी प्रशासन के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने ट्वीट किया, साजिशकर्ताओं के दिमाग में इमरान खान का डर बैठ गया है और वे उनकी जान को खतरा पैदा कर रहे हैं। 

पीटीआई ने इस हफ्ते की शुरुआत में इस्लामाबाद हाईकोर्ट (आईएचसी) में एक याचिका दायर कर खान के हेलीकॉप्टर को परेड ग्राउंड में उतरने और सभा के समाप्त होने तक खड़े रहने की अनुमति मांगी थी। 

पाकिस्तान के एक प्रमुख समचार पत्र की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय ने इस हवाले से एक बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि जीएचक्यू को अधिकारियों को पीटीआई प्रमुख के हेलीकॉप्टर के उतरने पर कोई आपत्ति नहीं है।  


इसी महीने 3 नवंबर को जब इमरान खान का विरोध मार्च जब वजीराबाद शहर से गुजर रहा था, तो उनके काफिले पर हमला किया गया था। इस हमले में इमरान खान बाल-बाल बचे। खान पर भी चोटें आईं थीं। खान को इसी साल अप्रैल में अविश्वास मत के जरिए पद से बेदखल किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed