फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan Attacked: is third person who was Prime Minister of Pakistan, opened fire in crowd

Imran Khan Attacked : इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे तीसरे शख्स, जिन पर भीड़ के बीच चलीं गोलियां

Fri, 04 Nov 2022 05:24 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/इस्लामाबाद।
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/इस्लामाबाद। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 04 Nov 2022 05:24 AM IST
सार

पाकिस्तान के जियो टीवी ने बताया कि इमरान खान पर हमला करने वाले नावेद के पिता का नाम बशीर है। हमलावर की उम्र 20 से 30 साल के बीच है। घटना के बाद वायरल वीडियो फुटेज में पीटीआई का एक कार्यकर्ता उसकी बंदूक छीनने की कोशिश करता दिख रहा है।

विज्ञापन
Imran Khan Attacked: is third person who was Prime Minister of Pakistan, opened fire in crowd
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान। - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर सरेआम गोली चलना चौंकाने वाली घटना नहीं लगती, क्योंकि पड़ोसी देश में राजनीतिक हत्याओं का इतिहास उतना ही पुराना है, जितना पुराना पाकिस्तान खुद है। इमरान खान से पहले पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान और पहली महिला प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो तक को गोलियों से भूना जा चुका है। पाकिस्तान के वजूद में आने के बाद लियाकत अली खान पहले प्रधानमंत्री बने। 

विज्ञापन


16 अक्तूबर, 1951 को वह रावलपिंडी के कंपनी बाग में इमरान की तरह ही एक रैली को संबोधित कर रहे थे, तभी भीड़ में से निकले एक शख्स ने उनके सीने पर दो गोलियां मारीं। उनकी हत्या से पाकिस्तान में प्रधानमंत्रियों को जबरन रास्ते से हटाने की रवायत सी शुरू हो गई। फिर चाहे हुसैन शहीद सुहरावर्दी हों या जुल्फिकार अली भुट्टो। वहीं,  27 दिसंबर, 2007 को बेनजीर भुट्टो की एक चुनावी सभा के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


20 से 30 साल का है हमलावर
पाकिस्तान के जियो टीवी ने बताया कि इमरान खान पर हमला करने वाले नावेद के पिता का नाम बशीर है। हमलावर की उम्र 20 से 30 साल के बीच है। घटना के बाद वायरल वीडियो फुटेज में पीटीआई का एक कार्यकर्ता उसकी बंदूक छीनने की कोशिश करता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व पीएम की हत्या के प्रयास की कड़ी निंदा करता हूं। मैंने अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। उनके और सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। - आरिफ अल्वी, राष्ट्रपति, पाक


वजीराबाद में हो रही घटनाओं से व्यथित हूं। इमरान खान और वहां मौजूद सभी लोगों के साथ हमारी दुआएं। हमें एक देश के रूप में एक साथ आना चाहिए। किसी को हमारी राष्ट्रीय एकता को विकृत नहीं करने देना चाहिए। - वसीम अकरम, पूर्व क्रिकेटर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed