{"_id":"66c4ac8748fde4bd0502fa14","slug":"imran-his-wife-booked-under-third-toshakhana-corruption-case-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: नहीं कम हो रही इमरान खान और बुशरा बीबी की मुश्किलें, तीसरे तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में केस दर्ज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: नहीं कम हो रही इमरान खान और बुशरा बीबी की मुश्किलें, तीसरे तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में केस दर्ज
Tue, 20 Aug 2024 08:17 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Tue, 20 Aug 2024 08:17 PM IST
सार
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले ही करीब 200 मामलों में जेल की हवा खा रहे इमरान और बुशरा बीबी के खिलाफ तीसरे तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के भ्रष्टाचार निरोधक निगरानी संस्था ने मंगलवार को जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी के खिलाफ तोशाखाना भ्रष्टाचार का एक नया मामला दर्ज किया। यह तोशाखाना भ्रष्टाचार केस में तीसरा मामला है, जिसमें पहला मामला पाकिस्तान के चुनाव आयोग की तरफ से इमरान खान के खिलाफ दर्ज किया गया था, जबकि दूसरा मामला एनएबी की तरफ इमरान खान और बुशरा बीबी के खिलाफ दर्ज किया गया था।
एनएबी की तरफ की गई जांच पर आधारित है तोशाखाना भ्रष्टाचार
तोशाखाना भ्रष्टाचार का नया मामला राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) की तरफ की गई जांच पर आधारित है, जिसमें राज्य के भंडार से आभूषण की खरीद में नियमों के कथित उल्लंघन के बारे में बताया गया है, जहां सभी उपहार संग्रहित किए जाते हैं, जिन्हें विदेश यात्राओं के दौरान शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व को प्रस्तुत किया जाता है।
रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद है इमरान खान
एनएबी की ओर से, इसके जांच अधिकारी मोहसिन हारून और केस अधिकारी वकार हसन ने मामले के दस्तावेज यहां एक जवाबदेही अदालत में प्रस्तुत किए। इससे पहले, एनएबी ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में मामले में पूर्व प्रथम दंपत्ति की जांच की थी, जहां वे पिछले साल से कैद हैं। वे अपने कार्यकाल के दौरान विदेशी गणमान्य व्यक्तियों से प्राप्त उपहारों के कथित दुरुपयोग के लिए जांच के दायरे में हैं।
विज्ञापन
5 अगस्त, 2023 को दोषी ठहराए गए थे इमरान खान
एनएबी के आरोपों के अनुसार, इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी पर तोशाखाना से 75 मिलियन रुपये मूल्य का एक आभूषण सेट खरीदने और नियमों का उल्लंघन करके इसे बेचने का आरोप है। इमरान खन को 5 अगस्त, 2023 को दोषी ठहराया गया और गिरफ्तार किया गया, लेकिन बाद में उनकी सजा निलंबित कर दी गई और उन्हें जमानत दे दी गई।
दूसरे मामले में 31 जनवरी को दोषी ठहराए थी इमरान-बुशरा
वहीं दूसरे मामले में, इस्लामाबाद की जवाबदेही अदालत ने 31 जनवरी को इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को मामूली कीमत चुकाने के बाद तोशाखाना से महंगे आभूषण रखने के मामले में दोषी ठहराया था। हालांकि, इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) ने अप्रैल में उनकी सजा को निलंबित कर दिया था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन