फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran attacks Modi on citizenship bill passed in lok sabha, called it rss design of hindu rashtra

नागरिकता संशोधन बिल पर भड़के इमरान, कहा- ये भारत-पाक समझौतों का उल्लंघन

Tue, 10 Dec 2019 01:39 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 10 Dec 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
Imran attacks Modi on citizenship bill passed in lok sabha, called it rss design of hindu rashtra
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्वीट करते हुए भारत की लोकसभा से पास हुए नागरिकता संशोधन विधेयक, 2019 का विरोध किया है। इससे पहले पाकिस्तान संसद द्वारा अनुच्छेद 370 को हटाए जाने पर अपनी भड़ास निकाल चुका है। अब उसने भारत सरकार के एक और फैसले का विरोध किया है। खान ने ट्वीट करते हुए मोदी सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह विधेयक दोनों देशों के बीच हुए समझौते का खिलाफ है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा, 'मैं कड़े शब्दों में भारतीय लोकसभा के नागरिकता संशोधन विधेयक की निंदा करता हूं। यह न केवल अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून का बल्कि पाकिस्तान के साथ हुए द्वीपक्षीय समझौते का भी उल्लंघन करता है। यह आरएसएस के हिंदू राष्ट्र की योजना का हिस्सा है जिसपर मोदी सरकार काम कर रही है।' 


बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए इस विधेयक का विरोध किया था। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा था कि यह विधेयक दोनों देशों की बीच हुए सभी समझौतों का पूरी तरह से उल्लंघन करती है। यह खासतौर से अल्पसंख्यकों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के लिए चिंताजनक है।  

लोकसभा ने सोमवार को जो विधेयक पास किया है उसके तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आने वाले हिंदू, बौद्ध, जैन, पारसी, सिख, ईसाई शरणार्थियों को अब भारत की नागरिकता मिलने में आसानी होगी। शाह का कहना है कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान इस्लामिक देश हैं इसलिए वहां पर मुस्लिम अल्पसंख्यक नहीं हैं। यह विधेयक लाखों करोड़ों शरणार्थियों को यातना से मुक्ति दिलाने का काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed