फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Impeached South Korean president's lawyers slam detention efforts as acting leader warns of clash World News

South Korea: महाभियोग के शिकार राष्ट्रपति येओल के समर्थक वकीलों में आक्रोश, सुरक्षा बलों से टकराव की चेतावनी

Wed, 08 Jan 2025 08:41 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सोल Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 08 Jan 2025 08:41 PM IST
सार

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून पर आरोप है कि उन्होंने 3 दिसंबर को बार-बार सम्मन की अनदेखी की थी, जिसके बाद उनकी हिरासत की मांग की जा रही है। उनके वकीलों ने सियोल पश्चिमी जिला न्यायालय द्वारा जारी किए गए नए हिरासत वारंट की वैधता को चुनौती दी है।

विज्ञापन
Impeached South Korean president's lawyers slam detention efforts as acting leader warns of clash World News
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल के वकीलों ने उनके खिलाफ मार्शल लॉ लागू करने के प्रयासों की निंदा की है। साथ ही देश के कार्यवाहक नेता ने राष्ट्रपति सुरक्षा कर्मियों और कानून प्रवर्तन एजेंटों के बीच टकराव की आशंका जताई है। बता दें कि यून सुक येओलकी शक्तियों को 14 दिसंबर को निलंबित कर दिया गया था और अब संविधानिक न्यायालय इस पर विचार कर रहा है कि उन्हें पद से हटाया जाए या फिर बहाल किया जाए।
विज्ञापन


यून को हिरासत में लेने का प्रयास जारी
पुलिस और भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसियां यून को हिरासत में लेने के लिए फिर से प्रयास कर रही हैं, जबकि राष्ट्रपति सुरक्षा सेवा ने उनके आवास को कंटीले तारों से घेर दिया है और उनके घर तक जाने वाले रास्तों को अवरुद्ध किया है। इसको लेकर उच्च पदस्थ अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर राष्ट्रपति सुरक्षा कर्मी हिरासत में लेने की कोशिशों में बाधा डालते हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। 
विज्ञापन


एक नजर यून पर लगे आरोप पर
यून पर आरोप है कि उन्होंने 3 दिसंबर को बार-बार सम्मन की अनदेखी की थी, जिसके बाद उनकी हिरासत की मांग की जा रही है। उनके वकीलों ने सियोल पश्चिमी जिला न्यायालय द्वारा जारी किए गए नए हिरासत वारंट की वैधता को चुनौती दी है और कहा है कि केवल अदालत की सुनवाई के बाद ही गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा सकता है। जहां सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता ने भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी से यून के खिलाफ हिरासत वारंट को तेजी से कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 150 से अधिक भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी के जांचकर्ता और पुलिस अधिकारी पिछले सप्ताह राष्ट्रपति के घर पर हिरासत के लिए पहुंचे थे, लेकिन राष्ट्रपति सुरक्षा सेवा के साथ पांच घंटे तक चले गतिरोध के बाद उन्हें वापस लौटना पड़ा था।


इसको लेकर पुलिस ने कहा है कि वे यून को हिरासत में लेने के लिए सभी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि क्या वे राष्ट्रपति सुरक्षा बलों से टकराव बढ़ाएंगे। देश के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मोक ने अधिकारियों से अपील की है कि वे सुनिश्चित करें कि हिरासत के किसी भी प्रयास में नागरिकों को नुकसान न पहुंचे और सरकारी एजेंसियों के बीच शारीरिक टकराव न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed