फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Impact of Britain's strict visa policy, most Indian student-workers returned to their home country

UK: ब्रिटेन की सख्त वीजा नीति का असर, सबसे ज्यादा भारतीय छात्र-श्रमिक लौटे स्वदेश; प्रवासन में बड़ी गिरावट

Sat, 24 May 2025 06:01 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 24 May 2025 06:01 AM IST
सार

ब्रिटेन की कड़ी वीजा नीतियों के चलते 2024 में भारतीय छात्र और श्रमिक सबसे बड़ी संख्या में देश छोड़ने वालों में शामिल रहे। ONS रिपोर्ट के मुताबिक, कुल शुद्ध प्रवासन में 4.31 लाख की गिरावट आई है। भारतीयों के बाद चीनी, नाइजीरियाई, पाकिस्तानी और अमेरिकी नागरिक शामिल हैं।

विज्ञापन
Impact of Britain's strict visa policy, most Indian student-workers returned to their home country
ब्रिटेन का झंडा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

ब्रिटेन की सख्त वीजा-आव्रजन नीतियों का असर देश के नवीनतम प्रवासन आंकड़ों में दिखाई दिया है। इनके मुताबिक, जहां कुल प्रवासन में गिरावट दर्ज की गई वहीं गत वर्ष देश छोड़ने वाले विदेशियों के सबसे बड़े समूह में भारतीय छात्र और श्रमिक शामिल हो गए हैं। अध्ययन के उद्देश्य से आए लगभग 37,000 भारतीय तथा कामकाजी कारण से आए 18,000 लोग व अन्य अनिर्दिष्ट कारणों से आए 3,000 लोग प्रवासन की प्रवृत्ति में सबसे आगे हैं। इसके बाद चीनी छात्र व श्रमिक (45,000) हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: ट्रंप ने मार्च के तूफानों से प्रभावित आठ राज्यों को आपदा राहत की दी मंजूरी, FEMA से मिलेगी आर्थिक मदद
विज्ञापन


यह जानकारी ब्रिटेन के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (ओएनएस) के 2024 के विश्लेषण के अनुसार है। इसमें नाइजीरियाई (16,000), पाकिस्तानी (12,000) और अमेरिकी (8,000) लोग भी शीर्ष पांच आव्रजन नागरिकता वाले लोगों में शामिल हैं। इसके मुताबिक, कुल शुद्ध प्रवासन में 4,31,000 की गिरावट आई, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग आधी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: बोइंग को आपराधिक केस से राहत की तैयारी, 346 मौतों वाले हादसे में होगा 1.1 अरब डॉलर का समझौता

पीएम कीर स्टार्मर ने जताई खुशी
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टॉर्मर मौजूदा आंकड़ों से खुश हैं। उन्होंने कहा, कंजर्वेटिव पार्टी के समय शुद्ध आव्रजन लगभग 10 लाख तक पहुंच गया, जो बर्मिंघम की आबादी के बराबर है। मुझे पता है कि आप इस बात से नाराज हैं, और मैंने आपसे वादा किया था कि मैं इसे बदल दूंगा। वह बोले, आज के आंकड़े बताते हैं कि हमने पिछले साल शुद्ध आव्रजन को लगभग आधा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed