फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   IED explosion in during Friday prayers at the mosque in the west of Kabul, many people killed including imam of Sher Shah Suri Mosque

अफगानिस्तान: काबुल में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, मस्जिद के इमाम समेत चार की मौत

Fri, 12 Jun 2020 03:18 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: आसिम खान Updated Fri, 12 Jun 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
IED explosion in during Friday prayers at the mosque in the west of Kabul, many people killed including imam of Sher Shah Suri Mosque
सांकेतिक तस्वीर

अमेरिका के साथ शांति वार्ता के बाद अफगानिस्तान में तालिबान ने अपने हमले तेज कर दिए हैं। शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान राजधानी काबुल के पश्चिम में स्थित शेरशाह सूरी मस्जिद में धमाके में इमाम समेत चार लोगों की मौत हो गई। इस धमाके में कई अन्य लोग घायल भी हैं। 

विज्ञापन

 
अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्रालय ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण कम ही लोग नमाज के लिए मस्जिद पहुंचे थे। इसलिए, इस विस्फोट की चपेट में कम लोग आए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि विस्फोटक को मस्जिद के अंदर छिपा कर रखा गया था। दो जून को काबुल के डाउन टाउन में वजीर अकबर खान मस्जिद के भीतर एक आईईडी विस्फोट हुआ था, जिसमें मस्जिद के इमाम मोहम्मद अयाज नियाजी की मौत हो गई थी। हालांकि इस घटना की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed