फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   IDF claims Hezbollah headquarters commander Suhail Hussein Husseini killed in Beirut attacks know updates

IDF: बेरूत पर हमले में हिजबुल्ला मुख्यालय के कमांडर सुहैल हुसैन हुसैनी की मौत; इस्राइली सेना का दावा

Tue, 08 Oct 2024 10:46 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 08 Oct 2024 10:46 AM IST
सार

बेरूत हमले में हिजबुल्ला मुख्यालय के कमांडर सुहैल हुसैन हुसैनी की मौत हो गई है। इस्राइली सेना ने इसका दावा किया है। इसके बाद हिजबुल्ला ने इस्राइल को धमकी दी है।

विज्ञापन
IDF claims Hezbollah headquarters commander Suhail Hussein Husseini killed in Beirut attacks know updates
इस्राइल के बेरूत में हमले जारी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

इस्राइल की ओर से हिजबुल्ला के खिलाफ हमले लगातार जारी हैं। बीते दिन इस्राइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्ला के कई ठिकानों पर लगातार एक के बाद एक कई मिसाइल हमले किए। वहीं, अब आईडीएफ ने दावा किया है कि बेरूत में हुए हवाई हमले के दौरान हिजबुल्ला की रसद इकाई के प्रमुख सुहैल हुसैन हुसैनी की मौत हो गई। हिजबुल्ला प्रमुख नईम कासिम ने कहा कि संगठन इस्राइल के दर्दनाक हमलों से आगे बढ़ चुका है। उसने धमकी दी है कि इभी इस्राइल के और नागरिक विस्थापित होंगे।

विज्ञापन


इस्राइल के सामने नहीं झुकने का संकल्प
हिजबुल्ला के मुताबिक उनका समूह इस्राइल के भीतर तक मार करने वाले रॉकेट दाग रहा है। हिजबुल्ला नेता नईम कासिम ने कहा, 'हम अपने शत्रु के खिलाफ झुकेंगे नहीं। हमारे संगठन की झमताएं बरकरार हैं।' नईम ने लेबनान के सांसद नबीह बेरी के युद्धविराम प्रयासों का समर्थन भी किया। दूसरी तरफ इस्राइली रक्षा मंत्री ने कहा है कि हिजबुल्ला ने संगठन के प्रमुख नसरल्ला के मारे जाने के बाद हाशिम सफीदीन को उत्तराधिकारी नहीं बनाया है। संभवत: वह भी मारा जा चुका है।
विज्ञापन


आईएडीफ ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सेना ने आतंकवादी संगठन हिजबुल्ला के मुख्यालय के प्रमुख सोहिल हुसैन हुसैनी को मार डाला। इसमें आगे कहा गया कि कल, इंटेलिजेंस डिवीजन के सटीक निर्देश के तहत इस्राइली वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने बेरूत क्षेत्र को निशाना बनाया और हिजबुल्ला आतंकवादी संगठन के मुख्यालय के प्रमुख को मार डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 3 अक्तूबर को, IAF ने फलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास के तीन शीर्ष नेताओं की हत्या की भी घोषणा की थी, जिसमें उनके गाजा सरकार के प्रमुख रावी मुश्तहा भी शामिल थे। आईडीएफ ने जानकारी दी थी कि उत्तरी गाजा में एक भूमिगत परिसर पर हमले में रावी मुश्तहा और दो अन्य हमास कमांडर, समेह सिराज और समेह औदेह मारे गए।

इससे पहले सितंबर में, लेबनान के बेरूत में एक हमले में इस्राइल ने ईरान समर्थित आतंकवादी समूह को बड़ा झटका दिया था। उस हमले में हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरल्ला की हत्या कर दी गई थी।  


हमास और इस्राइल के बीच युद्ध?
हमास ने बीते साल सात अक्तूबर को इस्राइल पर हमला कर दिया था। इस आतंकवादी हमले में 12 सौ लोग मारे गए थे और लगभग ढाई सौ लोगों को बंधक बनाया गया था। इसके बाद इस्राइल ने जवाबी कार्रवाई की, जो अभी भी जारी है। अब तक फलस्तीन में 40 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।  गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गाजा के 23 करोड़ निवासियों में से अधिकांश विस्थापित हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed