फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   IDF Chief says Delay in Israeli army ground attack in Gaza due to strategic considerations

Israel: गाजा में इस्राइली सेना के जमीनी हमले में हो रही है देरी, आईडीएफ चीफ ने बताई यह बड़ी वजह

Wed, 25 Oct 2023 01:50 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलेम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलेम Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 25 Oct 2023 01:50 AM IST
सार

जनरल हलेवी ने बताया कि सामरिक और रणनीतिक कारणों के वजह से जमीनी हमले में देरी हो रही है, लेकिन आईडीएफ को इससे फायदा ही है। हम एक-एक मिनट का इस्तेमाल खुद को मजबूत करने के लिए कर रहे हैं। हम हर मिनट दुश्मन और शक्ति से हमला करते हैं।

विज्ञापन
IDF Chief says Delay in Israeli army ground attack in Gaza due to strategic considerations
इस्राइल सैनिक - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच युद्ध जारी है, जिसमें 6500 लोगों की मौत हो गई। इस बीच इस्राइली रक्षा बलों के चीफ ऑफ स्टाफ ने बताया कि रणनीतिक विचारों के कारण गाजा पर इस्राइली जमीनी आक्रमण में देरी हो रही है। आईडीएफ चीफ लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी ने गाजा सीमा के पास एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आईडीएफ जमीनी युद्ध के लिए तैयार है। 
विज्ञापन


जनरल हलेवी ने बताया कि सामरिक और रणनीतिक कारणों के वजह से जमीनी हमले में देरी हो रही है, लेकिन आईडीएफ को इससे फायदा ही है। हम एक-एक मिनट का इस्तेमाल खुद को मजबूत करने के लिए कर रहे हैं। हम हर मिनट दुश्मन और शक्ति से हमला करते हैं। हम इस अंतराल में आतंकियों को मार रहे हैं। हम इस अंतराल में हमास के बुनियादी ढांचों को बर्बाद कर रहे हैं। हम अपने देश के लिए लड़ते हैं। हम अपने घर के लिए लड़ते हैं। हम इसकी रक्षा करेंगे। हम इसकी रक्षा के लिए लड़ते रहेंगे।
विज्ञापन


सात अक्तूबर को हमास ने किया था हमला
बता दें, इस्राइल और हमास के बीच युद्ध लगातार जारी है। हर तरफ चीख-पुकार मची हुई है। सात अक्तूबर से लेकर अब तक साढ़ें छह हजार से अधिक लोगों की इस संघर्ष में मौत हो चुकी है। वहीं, हमास के बाद इस्राइली सेना भी कार्रवाई करते हुए बिना रुके हमले कर रही है। अभी तक गाजा पट्टी में करीब 5100 और इस्राइल में 1400 लोगों की जान जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले के यह तीन कारण
हमास ने कहा कि ये यरूशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इस्राइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। हमास ने कहा कि इस्राइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंक इसे अपवित्र किया था। इस्राइली सेना लगातार हमास के ठिकानों पर हमले कर रही है और अतिक्रमण कर रही है। इस्राइली सेना हमारी महिलाओं पर हमले कर रही है। हमास के प्रवक्ता गाजी हमाद ने अरब देशों से अपील है कि इस्राइल के साथ अपने सभी रिश्तों को तोड़ दें। हमाद ने कहा कि इस्राइल एक अच्छा पड़ोसी और शांत देश कभी नहीं हो सकता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed