फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ICC condemns sanctions by Trump administration, pledges to continue its work World News In Hindi

ICC: अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने ट्रंप के प्रतिबंधों का किया विरोध, कहा- न्यायिक स्वतंत्रता को नुकसान

Fri, 07 Feb 2025 04:24 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हेग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हेग Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 07 Feb 2025 04:24 PM IST
सार

अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायलय ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रेंप के द्वारा लगाए गए प्रतिबंधो का विरोध किया। आईसीसी ने कहा कि यह कदम न्यायालय के स्वतंत्र और निष्पक्ष कामकाज को नुकसान पहुंचाने का प्रयास है।

विज्ञापन
ICC condemns sanctions by Trump administration, pledges to continue its work World News In Hindi
अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में आते ही दुनिया भर में उनकी बातें तेज हो गई है। कारण है कि उन्होंने अमेरिका की कुर्सी संभालते ही अपनी नीति और नीयत साफ करते हुए कई सारे एलान किए। इसी बीच हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) ने शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का विरोध किया। आईसीसी ने कहा कि यह कदम न्यायालय के स्वतंत्र और निष्पक्ष कामकाज को नुकसान पहुंचाने का प्रयास है।
विज्ञापन

आईसीसी के खिलाफ अमेरिका की नाराजगी
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय पर प्रतिबंध लगाने के कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। ट्रंप प्रशासन ने इस्राइल और इस्राइली पीएम को निशाना बनाकर की गई कार्रवाई के विरोध में यह प्रतिबंध लगाया है। आदेश में कहा गया है कि हेग स्थित अदालत ने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करके अपनी शक्ति का दुरुपयोग किया।  इस आदेश के जरिए अमेरिका ने आईसीसी के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की है।

विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय अदालत ने की निंदा
मामले में हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय अदालत ने इस आदेश की निंदा करते हुए कहा कि वह अपने कर्मियों के साथ खड़ी रहेगी और दुनिया भर में पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए अपनी कार्यवाही जारी रखेगी। अदालत ने एक बयान में कहा कि हम अपने 125 सदस्य देशों, नागरिक समाज और दुनिया के सभी देशों से न्याय और मानवाधिकारों के लिए एकजुट होने का आह्वान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


कड़े कदम उठाएगा अमेरिका
वहीं, अमेरिका का कहना है कि वह आईसीसी के उल्लंघनों के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों पर कड़े कदम उठाएगा। इसमें आईसीसी के अधिकारियों और उनके परिवारों की संपत्ति को अवरुद्ध करने और उन्हें अमेरिका में प्रवेश की अनुमति नहीं देने जैसी कार्रवाइयाँ शामिल हो सकती हैं।

मानवाधिकार समूहों ने भी की इस फैसला की आलोचना
मानवाधिकार समूहों ने भी इस फैसले की आलोचना की है। ह्यूमन राइट्स वॉच की अंतरराष्ट्रीय न्याय निदेशक लिज़ इवेनसन ने कहा कि अमेरिकी प्रतिबंध आईसीसी अधिकारियों के खिलाफ नहीं, बल्कि उन लोगों के खिलाफ हैं जो मानवाधिकार उल्लंघनकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराने का काम कर रहे हैं। उन्होंने ट्रंपके कदम को रूस की नीतियों से तुलना करते हुए कहा कि रूस ने भी अदालत के काम में हस्तक्षेप करने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed