{"_id":"5ff8ba7fb7103174ac402e99","slug":"i-m-proud-to-announce-we-have-finished-naming-our-cabinet-says-joe-biden","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो बाइडन बोले- कैबिनेट के सभी नाम तय, पहली बार होंगी ये खासियतें ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जो बाइडन बोले- कैबिनेट के सभी नाम तय, पहली बार होंगी ये खासियतें
Sat, 09 Jan 2021 03:54 AM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 09 Jan 2021 03:54 AM IST
विज्ञापन
जो बाइडन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में सत्ता हस्तांतरण की तारीख नजदीक आ रही है। नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन अपनी टीम लगभग तैयार कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि हमने कैबिनेट के नामों को तय कर लिया है।
उन्होंने कहा, ये अब तक की पहली ऐसी कैबिनेट होगी जिसें महिला और पुरुष दोनों की समान भागीदारी होगी। साथ ही इस कैबिनेट में हर नस्ल के लोग शामिल होंगे।
ट्रंप के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी के सवाल पर बाइडन ने कहा कि ये फैसला कांग्रेस करेगी। मुझे अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना है।
कोरोना वैक्सीन के सवाल पर बाइडन ने कहा कि टीके हमें उम्मीद देते हैं, लेकिन इसे लागू करना एक चुनौती की तरह है। इस चुनौतीपूर्ण काम को अंजाम देना एक देश के तौर पर अब तक की सबसे बड़ी चुनौती होगा।
विज्ञापन
वहीं, शपथ ग्रहण समारोह में ट्रंप के नहीं आने के मुद्दे पर बाइडन ने तंज भरे अंदाज में कहा- ये एक ऐसी चीज है जिस पर हम दोनों ही सहमत हैं। उनका समारोह में न आना एक अच्छी बात है।
सबरीना सिंह व्हाइट हाउस में उप प्रेस सचिव नियुक्त
भारतीय-अमेरिकी सबरीना सिंह अमेरिका की नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति के लिए व्हाइट हाउस में उप्र प्रेस सचिव के रूप में सेवा देंगी। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के सत्ता हस्तांतरण दल ने यह घोषणा की।
सबरीना सिंह, बाइडन-हैरिस चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कमला हैरिस की प्रेस सचिव थीं। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय-अमेरिकी सुमन गुहा को दक्षिण एशिया मामलों के लिए वरिष्ठ निदेशक और प्रौद्योगिकी एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए वरिष्ठ निदेशक के पद पर तरुण छाबड़ा को नामित किया है।
बाइडन ने व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की कई अहम नियुक्तियों की घोषणा के तहत उन्हें नामित किया।

I'm proud to announce we have finished naming our Cabinet. This will be the first Cabinet ever that is evenly composed of as many women as men. This will be the first Cabinet ever with a majority of people of colour: US President-Elect Joe Biden pic.twitter.com/TV609y0lIL
— ANI (@ANI) January 8, 2021विज्ञापन