फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hurricane Helene took 44 lives in USA flood heavy rain wreaking havoc across Southeast parts

Hurricane Helene: अमेरिका में 'हेलेन' ने ली 52 लोगों की जान, दक्षिणपूर्व के इलाकों में मचाई भारी तबाही

Sat, 28 Sep 2024 11:17 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 28 Sep 2024 11:17 AM IST
सार

तूफान के चलते कई घर तबाह हो गए हैं और बाढ़ के हालात हैं। राहत और बचाव कार्य जारी हैं। मरने वाले लोगों में बचाव दल के तीन कर्मचारी, एक महिला और उसके जुड़वां बच्चे शामिल हैं। 

विज्ञापन
Hurricane Helene took 44 lives in USA flood heavy rain wreaking havoc across Southeast parts
चक्रवाती तूफान हेलेन - फोटो : डीडी न्यूज

विस्तार

चक्रवाती तूफान हेलेन अमेरिका में भारी तबाही मचा रहा है। इस तूफान के चलते अमेरिका के दक्षिण पूर्व के इलाकों में भारी तबाही मची हुई है और तूफान के चलते विभिन्न घटनाओं में अब तक 52 लोगों की मौत हो चुकी है। तूफान के चलते कई घर तबाह हो गए हैं और बाढ़ के हालात हैं। राहत और बचाव कार्य जारी हैं। मरने वाले लोगों में बचाव दल के तीन कर्मचारी, एक महिला और उसके जुड़वां बच्चे शामिल हैं। 
विज्ञापन


तूफान के चलते 225 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं हवाएं
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्लोरिडा, जॉर्जिया, नॉर्थ कैरोलिना, साउथ कैरोलिना और वर्जीनिया में लोगों की जान गई है। कैटगरी-4 के इस चक्रवाती तूफान हेलेन के चलते कई अस्पतालों में बिजली गुल हो गई है। तूफान के चलते 225 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलीं। विशेषज्ञों का कहना है कि तूफान के चलते 15-26 अरब डॉलर के आर्थिक नुकसान का अनुमान है। टेनेसी के उत्तरी इलाकों में सैंकड़ों मील तक मलबा फैला हुआ है। तूफान प्रभावित इलाकों से लोगों को लगातार सुरक्षित बचाया जा रहा है। चक्रवाती तूफान हेलेन के असर से अटलांटा में बीते 48 घंटे में 28.24 सेंटीमीटर बारिश हुई है, इससे पहले दो दिन में इतनी बारिश 1878 में हुई थी। 
विज्ञापन


आपदा प्रबंधन एजेंसी के 1500 कर्मचारी राहत और बचाव कार्यों में जुटे
राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि वह तूफान पीड़ितों की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। संघीय आपातकाल प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख तूफान प्रभावित इलाकों के दौरे पर हैं। एजेंसी ने बचाव दल में 1500 कर्मचारियों को तैनात किया है। फ्लोरिडा, जॉर्जिया और कैरोलिना में तूफान के चलते करीब 30 लाख घरों से बिजली गुल है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि चक्रवाती तूफान हेलेन के चलते हो रही भारी बारिश से नॉर्थ कैरोलिना में बाढ़ के हालात बेहद खराब हो सकते हैं। कई सड़कें या तो भारी बारिश और बाढ़ के चलते तबाह हो चुकी हैं या फिर जलमग्न हैं। ऐसे में राहत और बचाव कार्यों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तूफान प्रभावित इलाकों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed