फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hungary plans to withdraw from International Criminal Court as israel pm benjamin Netanyahu visit

ICC: हंगरी का अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय की सदस्यता छोड़ने का एलान, नेतन्याहू के दौरे से पहले लिया फैसला

Thu, 03 Apr 2025 03:15 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 03 Apr 2025 03:15 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय का सदस्य होने के नाते हंगरी को नियमों के तहत नेतन्याहू के खिलाफ जारी वारंट के चलते उन्हें हंगरी पहुंचने पर हिरासत में लेना पड़ता, लेकिन अब हंगरी ने आईसीसी की सदस्यता ही छोड़ने का एलान कर दिया है। 

विज्ञापन
Hungary plans to withdraw from International Criminal Court as israel pm benjamin Netanyahu visit
बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

हंगरी, अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय की सदस्यता छोड़ने की तैयारी कर रहा है। हंगरी की सरकार ने एक बयान जारी कर कहा है कि वे गुरुवार से अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) की सदस्यता छोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि सदस्यता छोड़ने की पूरी प्रक्रिया अंतरराष्ट्रीय कानूनों और संवैधानिक ढांचे के अनुरूप ही होगी। हंगरी का यह एलान ऐसे समय आया है, जब जल्द ही इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट का दौरा करने वाले हैं। 
विज्ञापन


बीते साल नवंबर में हंगरी की सरकार ने नेतन्याहू को दिया था न्योता
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने नेतन्याहू के खिलाफ गाजा में नरसंहार करने के आरोप में वारंट जारी किया हुआ है। दक्षिणपंथी विक्टर ओर्बन के नेतृत्व वाली हंगरी की सरकार ने बीते साल नवंबर में नेतन्याहू को हंगरी आने का न्योता दिया था। आईसीसी ने नेतन्याहू के खिलाफ जो वारंट जारी किया था, उसके बाद ही यह न्योता दिया गया था। विक्टर ओर्बन को नेतन्याहू का करीबी माना जाता है और उन्होंने नेतन्याहू के खिलाफ जारी हुए गिरफ्तारी वारंट को बेशर्मी भरा और निंदनीय बताया था। दरअसल अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय का सदस्य होने के नाते हंगरी को नियमों के तहत नेतन्याहू के खिलाफ जारी वारंट के चलते उन्हें हंगरी पहुंचने पर हिरासत में लेना पड़ता, लेकिन अब हंगरी ने आईसीसी की सदस्यता ही छोड़ने का एलान कर दिया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Israel: पीएम नेतन्याहू और उनके दो सलाहकार घोटाले में फंसे? पैसे लेकर कतर का प्रचार कराने का आरोप, जांच शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


नरसंहार और युद्ध अपराध के मामलों में जांच करता है आईसीसी
गाजा युद्ध शुरू होने के बाद हंगरी का दौरा नेतन्याहू की दूसरी विदेश यात्रा होगी। इससे पहले फरवरी में नेतन्याहू ने अमेरिका का दौरा किया था। अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय विश्व का प्रथम स्थायी अपराध न्यायालय है, जो रोम संविधि द्वारा शासित किया जाता है। यह नरसंहार, युद्ध अपराध, मानवता के विरुद्ध अपराध और आक्रमण जैसे अपराधों से संबंधित जांच करता है। भारत, चीन और अमेरिका इसके सदस्य नहीं हैं। दुनिया के 120 से ज्यादा देश इसके सदस्य हैं। 

ये भी पढ़ें- Israel-Hamas War: गाजा में एक नया सुरक्षा गलियारा स्थापित कर रहा इस्राइल, बढ़ते तनाव के बीच नेतन्याहू की घोषणा


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed