फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hungary: New slave law sparks protest in budapest

हंगरी: बुडापेस्ट में हजारों लोगों ने किया दासता कानून का विरोध, लगाए प्रधानमंत्री के खिलाफ नारे

Mon, 17 Dec 2018 03:38 PM IST
Trainee Trainee एएफपी, बुडापेस्ट
एएफपी, बुडापेस्ट Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 17 Dec 2018 03:38 PM IST
विज्ञापन
Hungary: New slave law sparks protest in budapest
Protest in Budapest - फोटो : CNN
हंगरी सरकार द्वारा हाल ही में पारित एक नए दासता कानून के खिलाफ हजारों लोगों ने रविवार को रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर ग्रेनेड फेंके। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उन लोगों पर आंसू गैस के गोले छोड़े। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान की सरकार ने नए को पारित किया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, 15,000 से ज्यादा लोगों ने इस प्रदर्शन में भाग लिया। वर्ष 2010 में ओरबान के सत्ता में लौटने के बाद से देश में पहली बार रैली हुई है। 
विज्ञापन


यूनियनों और विपक्षी दलों ने इस कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया था। इस कानून के मुताबिक, सालाना काम के घंटों में वृद्धि की गई है, जिसके तहत नियोक्ता अपने कर्मचारियों के साथ 250 से 400 घंटे तक अतिरिक्त काम करा सकता है और कर्मचारियों को भुगतान करने में तीन साल तक की देरी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सरकार का कहना है कि श्रमशक्ति की कमी से जूझ रहे नियोक्ताओं और कंपनियों को इसकी जरूरत है तथा इससे उन लोगों को लाभ होगा जो अतिरिक्त समय तक काम कर वेतन से अधिक धन कमाना चाहते हैं।

रविवार को प्रदर्शनकारियों ने पार्लियामेंट स्क्वायर तक रैली निकाली। इस दौरान लोग ओरबान सत्ता छोड़ो का नारा लगाते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed