फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hundreds of websites of us government are shutting down donald trump

US: अमेरिका में क्यों बंद हो रहीं सैंकड़ों वेबसाइट्स? इनमें रक्षा और खुफिया विभाग की साइट्स भी शामिल

Tue, 04 Feb 2025 11:44 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 04 Feb 2025 11:44 AM IST
सार

जो वेबसाइट्स बंद मिली हैं, उनमें रक्षा, कॉमर्स, ऊर्जा, परिवहन, श्रम समेत खुफिया विभाग और सुप्रीम कोर्ट संबंधी वेबसाइट्स भी शामिल हैं। ये वेबसाइट्स कब बंद हुईं, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
Hundreds of websites of us government are shutting down donald trump
अमेरिकी सरकार की कई वेबसाइट्स बंद - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका में सोमवार को सैंकड़ों वेबसाइट्स बंद हो गई हैं। इनमें यूएसएआईडी की वेबसाइट भी शामिल है, जिसे डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने बंद करने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका सरकार की करीब 1400 संघीय वेबसाइट्स हैं, जिन्हें साइबर सिक्योरिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर एजेंसी द्वारा सुरक्षित किया जाता है। इनमें से 350 से ज्यादा वेबसाइट्स सोमवार को बंद मिलीं। 
विज्ञापन


रक्षा और खुफिया विभाग की वेबसाइट्स भी बंद
जो वेबसाइट्स बंद मिली हैं, उनमें रक्षा, कॉमर्स, ऊर्जा, परिवहन, श्रम समेत खुफिया विभाग और सुप्रीम कोर्ट संबंधी वेबसाइट्स भी शामिल हैं। ये वेबसाइट्स कब बंद हुईं, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है और न ही ये जानकारी है कि ये वेबसाइट् किसी तकनीकी खराबी की वजह से बंद हैं या फिर इन्हें स्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है?
विज्ञापन


सरकार की लागत घटाने की कोशिश कर रहा ट्रंप प्रशासन
अमेरिका की सैंकड़ों संघीय वेबसाइट्स ऐसे समय बंद मिली हैं, जब ट्रंप प्रशासन सरकारी खर्च को नियंत्रित करने के लिए कदम उठा रहा है। एलन मस्क के नेतृत्व में सरकारी दक्षता विभाग लगातार सरकार की लागत को कम करने की दिशा में काम कर रहा है। ऐसे में आशंका है कि लागत नियंत्रित करने के कदमों के तहत ही विभिन्न वेबसाइट्स बंद हैं। यूएसएआईडी की वेबसाइट भी बंद है और उसके कर्मचारियों को भी ईमेल भेजकर मुख्यालय आने से मना कर दिया गया है। ट्रंप सरकार ने विविधता और समावेशी विभाग को भी बंद करने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप सरकार ने विदेशों को आर्थिक सहायता देने वाली एजेंसी USAID को भी बंद कर दिया है और विदेश मंत्री मार्को रुबियो को इसकी समीक्षा करने की जिम्मेदारी दी है। विदेश विभाग ने एक बयान में कहा है कि यूएसएआईडी का गठन विदेशों में अमेरिकी हितों की रक्षा के मिशन से की गई थी, लेकिन यह एजेंसी अपने मूल मिशन से भटक गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed