फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hundreds of people were rescued in France, Spain and Portugal engulfed in forest fires

Fire: फ्रांस, स्पेन और पुर्तगाल में घरों में फंसे सैकड़ों लोगों को बचाया गया, भीषण गर्मी से 238 लोगों की मौत

Sat, 16 Jul 2022 12:54 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, लीरिया (पुर्तगाल)/लंदन।
एजेंसी, लीरिया (पुर्तगाल)/लंदन। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 16 Jul 2022 12:54 AM IST
सार

ब्रिटेन में पहली बार देश के कई भागों में सोमवार और मंगलवार को भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। इसके कारण रेड अलर्ट जारी किया गया है। तापमान रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने की आशंका है, जिसके कारण राष्ट्रीय आपातकाल लगाना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
Hundreds of people were rescued in France, Spain and Portugal engulfed in forest fires
जंगल में भयंकर आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जंगलों में लगी आग में घिरे फ्रांस, स्पेन और पुर्तगाल में शुक्रवार को सैकड़ों लोगों को बचाया गया। अधिकारियों ने अगले कुछ दिन में यूरोप में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। पुर्तगाल में 7 से 13 जुलाई तक भीषण गर्मी के कारण 238 लोगों की मौत हो चुकी है। बृहस्पतिवार को यहां तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, जो सर्वकालिक गर्म से कुछ ही कम है।

विज्ञापन


फ्रांस में मंगलवार से एक हजार से ज्यादा अग्निशमन कर्मी पानी की फुहारें फेंकने वाले हवाई जहाजों और अन्य उपकरणों की मदद से जंगलों की आग पर काबू पाने में जुटे हैं, लेकिन भीषण गर्मी और तेज गर्म हवाओं के कारण नाकाम रहे हैं। यहां अब तक 11,300 लोगों को जंगल की आग से बचाया जा चुका है। 
विज्ञापन


पुर्तगाल में तापमान कुछ नीचे आया है, लेकिन ज्यादातर जगह अब भी 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना है। इसके कारण पांच जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां अग्निशमन कर्मी 13 जगह जंगल की आग का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, स्पेन में पर्यावरण मंत्रालय ने बताया कि वह 17 स्थानों पर जंगलों में लगी आग से जूझ रहा है। अधिकारियों को लोगों की चिंता है, क्योंकि कोविड महामारी के कारण स्वास्थ्य सुविधाएं पहले ही खराब स्थिति में पहुंच चुकी हैं। विश्व मौसम विज्ञान संगठन का कहना है, भीषण गर्मी के कारण विशेषकर शहरों में प्रदूषण बढ़ेगा और वायु गुणवत्ता खराब होगी।

पहली बार ब्रिटेन में भी जारी की गई भीषण गर्मी की चेतावनी
ब्रिटेन में पहली बार देश के कई भागों में सोमवार और मंगलवार को भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। इसके कारण रेड अलर्ट जारी किया गया है। तापमान रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने की आशंका है, जिसके कारण राष्ट्रीय आपातकाल लगाना पड़ सकता है। 


ब्रिटेन में अब तक सबसे ज्यादा तापमान 25 जुलाई 2019 को 38.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। मौसम विभाग का कहना है पहली बार यह 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। इन दिनों रातों में भी गर्मी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed