फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Human Trafficking: Pakistani Girls are being sold to China, Government is trying to bury the matter

पाकिस्तान ने चीन को बेचीं 629 दुल्हनें, पर्दा डालने की कोशिश में इमरान सरकार

Thu, 05 Dec 2019 02:45 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 05 Dec 2019 02:45 AM IST
सार

  • पड़ोसी से रिश्ते खराब होने के चलते पाकिस्तान में बरी हुए 31 चीनी नागरिक
  • पाक सरकार को डर है कि इससे चीन के साथ उसके रिश्ते खराब हो सकते हैं
  • जांच एजेंसी के अधिकारियों पर जबरदस्त दबाव, कई का किया गया तबादला 

विज्ञापन
Human Trafficking: Pakistani Girls are being sold to China, Government is trying to bury the matter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

पाकिस्तान से एक चौंकाने वाली खबर के बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया है। पाक की सरकारी सूची के मुताबिक, देश भर की 629 लड़कियों को दुल्हन के रूप में चीन को बेचा गया है। पाकिस्तानी जांचकर्ताओं के द्वारा बनी इस सूची के अनुसार, साल 2018 से इन लड़कियों को चीनी पुरुषों के हाथों में बेचा गया। इस सूची को बनाने का मकसद गरीब लड़कियों की मानव तस्करी का जाल तोड़ना था।

विज्ञापन


वहीं, पाक सरकार इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। इस जांच की जानकारी रखने वाले अधिकारियों का कहना है कि सरकार को डर है कि इससे चीन के साथ उसके रिश्ते खराब हो सकते हैं। इसी वजह से मानव तस्करों के खिलाफ चलाया जा रहा सबसे बड़ा मामला बंद हो गया था। अक्तूबर में फैसलाबाद की एक अदालत ने तस्करी के सिलसिले में आरोपित 31 चीनी नागरिकों को बरी कर दिया। 
विज्ञापन


इस मामले की जानकारी रखने वाले जांचकर्ताओं और कोर्ट के अधिकारियों के अनुसार, शुरू में पुलिस ने जिन महिलाओं से पूछताछ की, उन्होंने गवाही से इनकार कर दिया क्योंकि उन्हें या तो धमकी दी गई थी अथवा पैसे का लालच दिया गया था। दो महिलाओं ने अपनी पहचान न उजागर करने की शर्त पर इस मामले की जानकारी दी, क्योंकि उन्हें डर था कि उनका नाम सामने आने के बाद समाज से उनको अलग कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्दा डालने की कोशिशें जारी

कई युवा लड़कियों को चीन से वापस लाने में उनके माता-पिता की मदद करने वाले और कई लड़कियों को चीन जाने से रोकने वाले ईसाई कार्यकर्ता सलीम इकबाल ने कहा कि सरकार अब इस जांच पर पर्दा डालने की कोशिश में है। जांच एजेंसी के अधिकारियों पर जबरदस्त दबाव है। उन्होंने कहा कि कई अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं और पाकिस्तान के नेता इस मामले पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

मीडिया पर भी बनाया जा रहा दबाव

एक अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि पाकिस्तानी मीडिया को भी मानव तस्करी नेटवर्क की खबरें प्रकाशित करने से रोका जा रहा है। लड़कियों को बचाने के लिए कोई भी कुछ नहीं कर रहा है। यह पूरा रैकेट बदस्तूर चल रहा है और बढ़ता जा रहा है क्योंकि वे जानते हैं कि इससे वे आसानी से बच निकलेंगे। अधिकारियों पर जांच नहीं करने का दबाव है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed