फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Huge mural of Gandhi Mandela Tutu and others unveiled at South African NPO

South Africa: अफ्रीका में गांधी-मंडेला के भित्ति चित्रों का लोकार्पण, समुदायों के बीच एकजुटता दिखाने की कोशिश

Sat, 03 Sep 2022 09:11 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डरबन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डरबन Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 03 Sep 2022 09:11 PM IST
सार

भारतीय मूल के कलाकार सोबेन ने कहा कि मैं चाहता हूं कि ये भित्ति चित्र दीवार पर इतिहास के पाठ बनें। उम्मीद है कि ये छवियां हमारे अतीत और वर्तमान के इन महान नेताओं को जानने और पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगी।

विज्ञापन
Huge mural of Gandhi Mandela Tutu and others unveiled at South African NPO
मशहूर कलाकार और कार्टूनिस्ट नंदा सोबेन (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चैट्सवर्थ के इंडियन टाउनशिप के आर्यन बेनेवोलेंट होम में महात्मा गांधी, नेल्सन मंडेला, डेसमंड टूटू, अहमद कथराडा और कई अन्य दक्षिण अफ्रीकी नेताओं के भित्ति चित्रों का दीवार पर अनावरण किया गया। 
विज्ञापन


यह भित्ति चित्र भारतीय मूल के मशहूर कलाकार नंदा सोबेन ने बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका में पिछले साल हुई हिंसा के बाद सोबेन ने भित्ति चित्र बनाने में एक माह से अधिक समय लगाया। यह उनकी दक्षिण अफ्रीका के विभिन्न समुदायों के बीच एकजुटता दिखाने की कोशिश थी। अश्वेत अल्पसंख्यकों के रंगभेदी शासन के बाद अफ्रीकी समुदाय ने 1994 में लोकतांत्रिक व्यवस्था की शुरुआत की। 
विज्ञापन


सोबेन ने कहा कि उनके भित्ति चित्र का उद्देश्य अशांति के बाद शांति और एक गैर-नस्लीय समाज को लाना है। यह सामाजिक एकता लाने के लिए है। सोबेन ने कहा कि इसका उद्देश्य यह दिखाना है कि दक्षिण अफ्रीका में विभिन्न जातियों ने हमारे देश को रंगभेद से मुक्त करने के लिए महान बलिदान दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोबेन ने कहा कि मैं चाहता हूं कि ये भित्ति चित्र दीवार पर इतिहास के पाठ बनें। उम्मीद है कि ये छवियां हमारे अतीत और वर्तमान के इन महान नेताओं को जानने और पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगी। 

उन्होंने याद किया कि कैसे लगभग तीन देशक पहले उन्होंने न्यूयॉर्क में एक भित्ति चित्र बनाया था जिसने उन्हें दक्षिण अफ्रीका में भी कुछ ऐसा ही करने के लिए प्रेरित किया।

नेल्सन मंडेला के राष्ट्रपति बनने के बाद 1994 में सेंटर फॉर फाइन आर्ट एनिमेशन डिजाइन शुरू करने के लिए दक्षिण अफ्रीका लौटने से पहले सोबेन को विदेश जाना पड़ा ताकि वह एक कलाकार और कार्टूनिस्ट के रूप में अपने करियर को आगे बढ़ा पाएं। 


मुखर होने के कारण सोबेन के सामने शासन की कई चुनौतियां थीं। हालांकि प्रमुख समाचार पत्रों में उस समय उनके रंगभेद विरोधी कार्टूनों की व्यापक रूप से सराहना की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed