{"_id":"6832de730a023ee14a06bcb4","slug":"houthi-rebels-fired-missile-at-israel-siren-sounded-israeli-army-foiled-the-plans-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel Houthi War: हूती विद्रोहियों ने इस्राइल पर दागी मिसाइल, बजे सायरन; इस्राइली सेना ने नाकाम किए मंसूबे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel Houthi War: हूती विद्रोहियों ने इस्राइल पर दागी मिसाइल, बजे सायरन; इस्राइली सेना ने नाकाम किए मंसूबे
Sun, 25 May 2025 02:40 PM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
Published by: बशु जैन
Updated Sun, 25 May 2025 02:40 PM IST
विज्ञापन
मिसाइल हमला (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमन के हूती विद्रोहियों ने रविवार को इस्राइल पर मिसाइल दागी। मिसाइल को इस्राइली सेना ने नष्ट कर दिया। मिसाइल के कारण यरुशमल और अन्य इलाकों में हवाई हमले के सायरन बजने लगे। हालांकि किसी नुकसान की खबर नहीं मिली है।
रान समर्थित हूतियों ने लाल सागर में इस्राइल के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय जहाजों को निशाना बनाकर लगातार मिसाइल हमले किए हैं। इससे पहले हूती विद्रोहियों ने इस्राइल के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास मिसाइल से हमला किया था। इस हमले में चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए थे। युद्ध की शुरुआत के बाद से हवाई अड्डे पर यह मिसाइल हमला पहली बार हुआ। हालांकि, एक घंटे बाद हवाई यातायात शुरू हो गया, लेकिन हमले के कारण कई एयरलाइनों को रद्द करना पड़ा। हवाई अड्डे पर यह हमला इस्राइली कैबिनेट मंत्रियों द्वारा गाजा में युद्ध बढ़ाने के लिए किए गए मतदान के कुछ घंटे बाद हुआ।
ये भी पढ़ें: कैदियों की अदला-बदली के बीच यूक्रेन पर रूस के मिसाइल हमले जारी, कीव में 12 लोगों की मौत
विज्ञापन
अमेरिका ने रोक दी थी बमबारी
पिछले दिनों अमेरिका ने यमन के हूती विद्रोहियों पर बमबारी बंद कर दी थी। ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने यह फैसला इसलिए किया है, क्योंकि हूती विद्रोहियों ने कहा कि वह अब और लड़ाई नहीं लड़ना चाहते। उन्होंने वचन दिया है कि वह अब समुद्री गलियारे पर जहाजों पर हमला बंद कर देंगे।
ये भी पढ़ें: 'हथियार बेचने के लिए दुनिया के देशों को लड़वाता है अमेरिका', पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ये क्या कह गए?
अमेरिका ने हूती विद्रोहियों पर मार्च में बमबारी शुरू की थी, जब हूतियों ने गाजा पट्टी पर नाकाबंदी के जवाब में समुद्र में इस्राइली जहाजों पर हमले शुरू करने की धमकी दी थी। ट्रंप ने उस समय कहा था कि वह जरूरत पड़ने पर बहुत ताकतवर हमला करेंगे। उस समय, उन्होंने चेतावनी को लाल सागर, अदन की खाड़ी, बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य और अरब सागर को प्रभावित करने वाला बताया था।