फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Houthis Rebels Claim Missile and Drone Attack on Two American Warships in Red Sea

Red Sea: लाल सागर में अमेरिकी युद्धक जहाजों पर मिसाइल हमला, हूती विद्रोहियों के दावे से बढ़ा तनाव

Wed, 06 Mar 2024 10:38 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 06 Mar 2024 10:38 AM IST
सार

हूती विद्रोहियों का कहना है कि उन्होंने लाल सागर में अमेरिका के दो युद्धक जहाजों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया। अभी तक अमेरिका की तरफ से इसे लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। 

विज्ञापन
Houthis Rebels Claim Missile and Drone Attack on Two American Warships in Red Sea
अमेरिका का जंगी जहाज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने अमेरिका के दो युद्धक जहाजों को लाल सागर में निशाना बनाने का दावा किया है। हूती संगठन के प्रवक्ता याहया सरेया ने टेलीविजन पर जारी किए गए बयान में ये बड़ा दावा किया है। हूती विद्रोहियों का कहना है कि उन्होंने लाल सागर में अमेरिका के दो युद्धक जहाजों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया। हालांकि अभी तक अमेरिका की तरफ से इसे लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। 
विज्ञापन


फलस्तीन के समर्थन में हमले कर रहे हूती विद्रोही
इस्राइल हमास युद्ध शुरू होने के बाद से ही हूती विद्रोही फलस्तीन के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट पर लाल सागर, अदन की खाड़ी में व्यापारिक जहाजों को निशाना बना रहे हैं। इन हमलों के चलते कई व्यापारिक फर्म ने अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट की बजाय अपने जहाजों को दक्षिण अफ्रीका के लंबे रूट से भेजना शुरू कर दिया है। इसके चलते दुनिया में महंगाई बढ़ने की आशंका है। साथ ही हूती विद्रोहियों के हमले से इस्राइल हमास युद्ध के पूरे अरब क्षेत्र में फैलने का खतरा बढ़ गया है। अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट की सुरक्षा के लिए अमेरिका ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर निगरानी बढ़ा दी है। हालांकि हूती विद्रोही अमेरिका के युद्धक जहाजों को भी निशाना बना रहे हैं। अमेरिकी युद्धक जहाजों ने पूर्व में हूती विद्रोहियों के कई हमलों को नाकाम किया है। 
विज्ञापन


अमेरिका ने हूती विद्रोहियों के खिलाफ की थी कार्रवाई
बीते दिनों अमेरिका ने ब्रिटेन के साथ मिलकर यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर भारी बमबारी की थी। हालांकि इसके बावजूद हूती विद्रोही पीछे हटने को तैयार नहीं है और लगातार लाल सागर में हमले कर रहे हैं। भारतीय नौसेना ने भी अरब सागर और अदन की खाड़ी में अपने युद्धक जहाज तैनात किए हैं और कई व्यापारिक जहाजों को हमलों से बचाया है, लेकिन सारी कोशिशों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो पा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed