फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Houthi drone attack on Saudi airport leaves a civilian plane on fire

सउदी अरब के एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का ड्रोन से हमला, नागरिक विमान में लगी आग

Wed, 10 Feb 2021 10:31 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 10 Feb 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Houthi drone attack on Saudi airport leaves a civilian plane on fire
सांकेतिक तस्वीर

दक्षिणी सऊदी अरब के एक एयरपोर्ट पर यमन के हूती विद्रोहियों ने बुधवार को ड्रोन से हमला कर दिया। इसकी वजह से एक नागरिक विमान में आग लग गई। जानकारी के अनुसार यह घटना सऊदी अरब के आभा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की है और आग पर काबू पा लिया गया है। बता दें कि यह एयरपोर्ट यमन की सीमा के काफी पास है और हूती विद्रोही अक्सर इसे निशाना बनाते रहते हैं। हूती विद्रोहियों ने इस हमले का जिम्मा लिया है और इसे सैन्य निशाना बताया है।

विज्ञापन


सऊदी के सरकारी टीवी अल-अखबारिया टेलीविजन ने विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहे रियाध की अगुवाई वाले सैन्य संगठन के हवाले से कहा, 'हूती लड़ाकों की ओर से सऊदी अरब के आभा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में डर से भरा हुआ एक आपराधिक आतंकी हमला किया गया। इस हमले की वजह से एयरपोर्ट पर मौजूद एक यात्री विमान में आग लग गई, जिस पर काबू पा लिया गया है।' हालांकि, सैन्य संगठन ने यह नहीं बताया कि यह हमला किस तरह से किया गया था।
विज्ञापन


ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने चार ड्रोन की मदद से आभा एयरपोर्ट पर हमला किया। उल्लेखनीय है कि उत्तरी यमन का अधिकांश हिस्सा हूती विद्रोहियों के नियंत्रण में है। हूती विद्रोहियों की सशस्त्र विंग के प्रवक्ता याहिया सेरी ने दावा किया कि इस एयरपोर्ट का इस्तेमाल यमन पर हमला करने के लिए किया जा रहा था। सैन्य संगठन ने इस हमले को युद्ध अपराध करार दिया है और कहा है कि इससे निर्दोष नागरिकों की जान खतरे में पड़ सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सऊदी नीत सैन्य गठबंधन के प्रवक्ता कर्नल तुर्की अल मलिकी ने कहा कि गठबंधन बलों ने हूतियों द्वारा सउदी अरब की ओर भेजे गये बम लदे दो ड्रोन विमानों को नष्ट कर दिया। उन्होंने हमले की निंदा करते हुए इसे सऊदी अरब के दक्षिणी क्षेत्र में आम आदमी को निशाना बनाने के लिए जानबूझ कर की गई कोशिश करार दिया। बाद में, सरकारी टीवी ने तस्वीरों में तीन साल पुराना एयरबस ए 320 विमान दिखाया। एक टीवी एंकर ने कहा कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

इससे पहले नवंबर 2017 में हूती विद्रोहियों ने रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाया था। ईरान हूती विद्रोहियों को हथियार एवं गोलाबारूद मुहैया करने के आरोपों से इनकार करता रहा है, हालांकि सबूतों और संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञ की रिपोर्ट से यह प्रदर्शित होता है कि हथियारों का संबंध तेहरान से है। पड़ोसी देश कतर में अल उदैद एयर बेस पर स्थित अमेरिकी वायु सेना के सेंट्रल कमान ने हमले पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।


हालांकि, बुधवार की घटना पहला हमला है जिसमें हवाईअड्डे पर कोई यात्री विमान क्षतिग्रस्त हुआ है। उड़ानों की जानकारी देने वाली वेबसाइटों पर उड़ानों के आवागमन में विलंब होने या उन्हें रद्द कर दिए जाने की जानकारी दी जा रही है। फ्लाइट रडार 24 डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक बुधवार दोपहर सऊदी के कम से कम दो एयरबस ए 320 विमान हवाई अड्डे पर थे। एक अन्य एयर बस ए 320 विमान भी वहां मौजूद था, जो किफायती एयरलाइन फ्लाईडील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed