फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   House Oversight Panel subpoenas Secret Service director to testify on Trump assassination attempt

US: संसदीय समिति का सीक्रेट सर्विस चीफ को समन, ट्रंप पर हमला मामले में पहली सुनवाई में गवाही के लिए बुलाया

Thu, 18 Jul 2024 02:13 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 18 Jul 2024 02:13 AM IST
सार

अमेरिकी संसद की हाउस ओवरसाइट एंड एकाउंटेबिलिटी कमेटी के रिपब्लिकन चेयरमैन ने बुधवार को यह समन जारी किया। संसदीय समिति के प्रतिनिधि और प्रवक्ता जेम्स कॉमर ने इस बारे में जानकारी दी।  

विज्ञापन
House Oversight Panel subpoenas Secret Service director to testify on Trump assassination attempt
डोनाल्ड ट्रंप गोली लगने के बाद रिपब्लिकन कन्वेन्शन में पहुंचे - फोटो : एएनआई

विस्तार

पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमले के मामले में अमेरिकी संसदीय कमेटी ने बड़ा कदम उठाया है। कमेटी ने सीक्रेट सर्विस डायरेक्टर किम्बर्ली चीटल को एक सम्मन जारी किया है। इस समन में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश को लेकर सोमवार को होने वाली  पहली सुनवाई में पेश होने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि शनिवार को हुए हमले में ट्रंप बाल-बाल बच गए थे, लेकिन इसने अमेरिकी राजनीति में भूचाल ला दिया। पूरे देश में ट्रंप को लेकर सहानुभूति की लहर चल पड़ी है।  

विज्ञापन

 

अमेरिकी संसद की हाउस ओवरसाइट एंड एकाउंटेबिलिटी कमेटी के रिपब्लिकन चेयरमैन ने बुधवार को यह समन जारी किया। संसदीय समिति के प्रतिनिधि और प्रवक्ता जेम्स कॉमर ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भले ही सीक्रेट सर्विस उनकी उपस्थिति के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि होमलैंड सुरक्षा अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया है और समिति के साथ कोई अपडेट या जानकारी साझा नहीं की गई है। समिति के साथ पारदर्शिता की कमी और सहयोग करने में विफलता के कारण सीक्रेट सर्विस का नेतृत्व करने की चीटल की क्षमता पर सवाल खड़े हुए हैं। इसी के चलते उन्हें समन जारी करने की जरूरत महसूस की गई।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सीक्रेट सर्विस के चीफ किम्बर्ली चीटल ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि एजेंसी राष्ट्रपति जो बाइजन द्वारा दिए गए हत्या की कोशिश की समीक्षा के महत्व को समझती है। उन्होंने यह भी कहा कि सीक्रेट सर्विस हमले की जांच करने वाली कांग्रेस समितियों का पूरी तरह से सहयोग करेगी। 
 

विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी के कन्वेंशन सेंटर के पास एक हमलावर ढेर
इस बीच, अमेरिका के मिल्वौकी में चल रहे रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन सेंटर के पास पुलिस ने एक व्यक्ति को ढेर कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस व्यक्ति को पुलिसकर्मियों ने गोलियों का निशाना बनाया, वह चाकू लेकर झगड़ा कर रहा था। जिस पर पांच पुलिसकर्मियों ने उसे गोली मार दी। गौरतलब है कि मिल्वौकी में चल रहे रिपब्लिकन पार्टी के नेशनल कन्वेंशन में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद हैं। ट्रंप पर हाल ही में जानलेवा हमला हुआ था, जिसके बाद रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस कन्वेंशन में ही पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर आधिकारिक मुहर लगी। साथ ही इस कन्वेंशन में उपराष्ट्रपति पद के लिए पार्टी की तरफ से जेडी वैंस के नाम पर भी सहमति बनी। 
 

पेंसिल्वेनिया की रैली के दौरान ट्रंप पर हुआ था जानलेवा हमला
यह कन्वेंशन ऐसे समय हो रहा है, जब बीते रविवार को ही पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ था। इस हमले में ट्रंप बाल-बाल बच गए थे, लेकिन इसने अमेरिकी राजनीति में भूचाल ला दिया। पूरे देश में ट्रंप को लेकर सहानुभूति की लहर चल पड़ी है। अब जब पूरी दुनिया की नजरें इस कन्वेंशन पर लगी हैं तो बुधवार को यहां एक और अप्रिय घटना घटी, जब एक हमलावर को पुलिस ने ढेर कर दिया। अभी इसे लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है और पुलिस जांच में जुटी है। 

वहीं पेंसिल्वेनिया की रैली में ट्रंप पर हमला करने वाले आरोपी को सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने मौके पर ही ढेर कर दिया था। हमलावर की पहचान थॉमस क्रुक्स (20 वर्षीय) के रूप में हुई थी। हमलावर रिपब्लिकन पार्टी का ही समर्थक था। 

रिपब्लिकन नेता पर हमले में इस्तेमाल हथियार कौन सा है?
सुरक्षा अधिकारियों ने शनिवार को घटनास्थल से जो हथियार 'एआर 15-स्टाइल' बरामद किया है वो एक अर्ध-स्वचालित राइफल है। एआर-स्टाइल अमेरिका के सबसे चर्चित और कुख्यात हथियारों में से एक है। राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन द्वारा एआर-15 राइफल को 'अमेरिका की राइफल' कहा गया है। यह पूरी तरह से स्वचालित सैन्य लड़ाकू एम-16 राइफल से मिलती-जुलती है। इसे विकसित करने वाली कंपनी का नाम आर्मलाइट है। 

कहा जाता है कि एआर 15 स्टाइल की राइफलें अमेरिकी बाजारों में अक्सर आसानी से खरीदी जा सकती हैं। इसके साथ ही राइफल के साथ इस्तेमाल होने वाले दूसरे उपकरण भी सहज होते हैं जिसके कारण अप्रशिक्षित निशानेबाज भी घातक हमलावर हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed