{"_id":"67be9569613f1fa18e0bc378","slug":"house-gop-pushes-big-budget-resolution-to-passage-crucial-step-toward-delivering-trump-s-agenda-news-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Donald Trump: हाउस GOP ने ट्रंप की योजना के लिए बड़ा बजट किया पास, स्पीकर माइक जॉनसन को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Donald Trump: हाउस GOP ने ट्रंप की योजना के लिए बड़ा बजट किया पास, स्पीकर माइक जॉनसन को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत
Wed, 26 Feb 2025 09:45 AM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: पवन पांडेय
Updated Wed, 26 Feb 2025 09:45 AM IST
सार
Donald Trump: हाउस रिपब्लिकन ने मंगलवार को 4.5 ट्रिलियन डॉलर के टैक्स कट और 2 ट्रिलियन डॉलर की सरकारी खर्च में कटौती वाले जीओपी बजट को पास किया है। वहीं इसे लेकर कुछ डेमोक्रेट नेता ने अपना विरोध भी दर्ज कराया और आखिरकार बेहद कम अंतर वाले (217 पक्ष में और 215 विपक्ष में) वोटिंग से ये बजट पास हुआ।
विज्ञापन
माइक जॉनसन, हाउस स्पीकर
- फोटो : X / @SpeakerJohnson
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन से हाउस रिपब्लिकन ने मंगलवार को 4.5 ट्रिलियन डॉलर के टैक्स कट और 2 ट्रिलियन डॉलर की सरकारी खर्च में कटौती वाले जीओपी बजट को पास कर दिया है। हालांकि कुछ डेमोक्रेट्स ने इसका कड़ा विरोध किया और कुछ रिपब्लिकन भी इसे लेकर असमंजस की स्थिति में थे।
217-215 वोटों से पास हुआ बजट
हाउस स्पीकर माइक जॉनसन को जीओपी बहुमत के साथ इसे पास कराने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वोटिंग बेहद नजदीकी रही – 217 पक्ष में और 215 विपक्ष में। सभी डेमोक्रेट्स ने इसका विरोध किया। इस प्रस्ताव के तहत ट्रंप अपने पहले कार्यकाल में दिए गए टैक्स कट को आगे बढ़ाना चाहते हैं, जबकि सरकार के कई विभागों और सामाजिक योजनाओं में भारी कटौती की जाएगी। हालांकि, यह अभी सिर्फ पहला कदम है। सीनेट को अब इस पर काम करना होगा और अंतिम रूप देने में कई हफ्ते लग सकते हैं।
कटौती से जनता नाराज
टैक्स छूट के बदले स्वास्थ्य सेवाओं, खाद्य सहायता (फूड स्टैम्प), और छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं में कटौती की जा रही है, जिससे लोगों में गुस्सा है। डेमोक्रेट नेता हकीम जेफ्रीज ने इसे 'अमेरिका के लिए धोखा' बताया। हालांकि जीओपी नेताओं ने कहा कि मेडीकेड (स्वास्थ्य सेवा) पर सीधा असर नहीं होगा, फिर भी कई सांसद चिंतित हैं। न्यूयॉर्क से रिपब्लिकन सांसद माइक लॉरलर ने कहा कि ट्रंप ने वादा किया है कि मेडीकेड में कटौती नहीं होगी।
विज्ञापन
बजट घाटा बढ़ने की चिंता
रिपब्लिकन के ही कुछ सांसद चिंतित हैं कि यह बजट देश के 36 ट्रिलियन डॉलर के कर्ज को और बढ़ा देगा। वहीं टैक्स कट की लागत 4.5 ट्रिलियन डॉलर है, जबकि सरकारी खर्च में केवल 2 ट्रिलियन डॉलर की कटौती हो रही है।
सीनेट की अलग योजना
वहीं, सीनेट रिपब्लिकन ने अपना 340 बिलियन डॉलर का एक अलग प्रस्ताव रखा है, जो ट्रंप के प्रवासन और बॉर्डर सुरक्षा एजेंडे को प्राथमिकता देता है। आने वाले हफ्तों में इस बजट पर और बहस होगी और अंतिम फैसला तभी होगा जब दोनों सदनों (हाउस और सीनेट) की योजनाओं को मिलाकर एक अंतिम विधेयक तैयार किया जाएगा।