World Updates: हांगकांग में एक कलाकार गिरफ्तार, तियानमेन नरसंहार की वर्षगांठ से पहले पुलिस ने की कार्रवाई
World Updates: हांगकांग में तियानमेन चौक नरसंहार की 35वीं वर्षगांठ से पहले एक कलाकार को गिरफ्तार किया है। कलाकार का नाम सन्मू चेन बताया गया है
विस्तार
चीन की कानूनी प्रवर्तन एजेंसियों ने हांगकांग में तियानमेन चौक नरसंहार की 35वीं वर्षगांठ से पहले एक कलाकार को गिरफ्तार किया है। कलाकार का नाम सन्मू चेन बताया गया है और उन्हें विक्टोरिया पार्क इलाके से गिरफ्तार किया गया, जहां 1989 में तियानमेन चौक नरसंहार हुआ था। बीजिंग में 2020 में नए सुरक्षा कानून लागू होने के बाद यहां पर आयोजन कराना बंद किया गया था। बताया गया है कि चेन को दूसरी बार गिरफ्तार किया गया है। पिछले वर्ष भी इसी इलाके से उन्हें गिरफ्तार किया गया था। उस दौरान चेन एक ही नारे को बार बार दोहरा रहे थे। उनका नारा था ‘हांगकांग वासियों को डरने की आवश्यकता नहीं है। यह न भूलें कि 4 जून आने वाला है।’ अब एक बार फिर से उन्हें इसी इलाके से गिरफ्तार किया गया
है।
कार्यवाहक राजदूत श्रीप्रिया रंगनाथन का दौरा
अलास्का में भारतीय वायुसेना की टीम का आज वाशिंगटन में भारतीय दूतावास में प्रभारी और कार्यवाहक राजदूत श्रीप्रिया रंगनाथन ने दौरा किया। यह दौरा अमेरिकी वायुसेना बेस कमांडर और भारतीय दूतावास, यूएसए में एयर अताशे एयर कमांडर वाईपीएस नेगी के साथ किया गया।