फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hong Kong elects key China hand John Lee as chief executive replacing Carrie Lam news in hindi

हॉन्गकॉन्ग में चलेगी चीन की तानाशाही!: जिनपिंग के समर्थक जॉन ली होंगे इस स्वायत्त शहर के अगले मुख्य कार्यकारी

Sun, 08 May 2022 12:14 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हॉन्गकॉन्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हॉन्गकॉन्ग Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 08 May 2022 12:14 PM IST
सार

जॉन ली इस चुनाव में शामिल एकमात्र उम्मीदवार थे। ऐसे में उनका चुनाव जीतना और हॉन्गकॉन्ग का अगला मुख्य कार्यकारी बनना लगभग तय माना जा रहा था।

विज्ञापन
Hong Kong elects key China hand John Lee as chief executive replacing Carrie Lam news in hindi
हॉन्गकॉन्ग के नए मुख्य कार्यकारी जॉन ली। - फोटो : Social Media

विस्तार

हॉन्गकॉन्ग की चुनाव समिति ने रविवार को हुए चुनाव में जॉन ली को इस स्वायत्त शहर के अगले मुख्य कार्यकारी के रूप में चुन लिया है। चुनाव समिति में करीब 1,500 सदस्य शामिल हैं, जिसमें से अधिकतर चीन समर्थक हैं। ली को मुख्य कार्यकारी पद के चुनाव में 1,416 वोट मिले, जो जीत के लिए जरूरी 751 मतों से कहीं अधिक हैं। चुनाव समिति के 97 प्रतिशत से अधिक सदस्यों ने रविवार सुबह गुप्त मतदान में अपना वोट डाला।
विज्ञापन


जॉन ली इस चुनाव में शामिल एकमात्र उम्मीदवार थे। ऐसे में उनका चुनाव जीतना और हॉन्गकॉन्ग का अगला मुख्य कार्यकारी बनना लगभग तय माना जा रहा था। ली एक जुलाई को मौजूदा नेता कैरी लैम की जगह लेंगे। साल 2021 में हांगकांग के चुनावी कानूनों में बड़े बदलाव किए गए थे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि केवल बीजिंग के प्रति वफादार देशभक्त को ही शहर की कमान मिले। हॉन्गकॉन्ग में विधायिका को भी पुनर्गठित किया गया था, ताकि विपक्ष की आवाज दबाई जा सके।
विज्ञापन


लोकतंत्र समर्थकों ने किए प्रदर्शन
रविवार सुबह एक स्थानीय कार्यकर्ता समूह ‘लीग ऑफ सोशल डेमोक्रेट्स’ के तीन सदस्यों ने सार्वभौमिक मताधिकार की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने चुनाव स्थल की तरफ मार्च करने का प्रयास कर चुनाव को लेकर विरोध भी जताया। पुलिस के आने से पहले एक प्रदर्शनकारी राहगीरों को पर्चे बांट रहा था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के सामान की तलाशी ली और उनके व्यक्तिगत विवरण भी निकाले, हालांकि तत्काल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। हॉन्गकॉन्ग में लोकतंत्र समर्थक खेमा लंबे समय से सार्वभौमिक मताधिकार की मांग कर रहा है। वर्ष 2014 की ‘अम्ब्रेला क्रांति’ और 2019 के सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान भी यह एक प्रमुख मांग थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं जॉन ली?
जॉन ली सिविल सेवा के अपने करियर का ज्यादातर समय पुलिस व सुरक्षा ब्यूरो में बिताया है और वह 2020 में हॉन्गकॉन्ग पर लगाए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के कट्टर समर्थक हैं, जिसका उद्देश्य असंतोष को खत्म करना है। अपने चुनाव प्रचार अभियान में ली ने सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए लंबे समय से लंबित स्थानीय कानून को लागू करने का वादा किया था और दुनिया के सबसे महंगे रियल इस्टेट बाजार में आवास की आपूर्ति बढ़ाने का संकल्प जताया था। 


ली चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भरोसेमंद नेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने हाल ही में कहा था कि वह हॉन्गकॉन्ग की प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार करेंगे और इसके विकास के लिए एक मजबूत नींव रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed