फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hong Kong Chief Carrie Lam gets support of China even after continuing Protests

हांगकांग : लगातार विरोध-प्रदर्शनों के बाद भी कैरी लेम को चीन का समर्थन

Fri, 20 Dec 2019 03:47 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 20 Dec 2019 03:47 AM IST
सार

  • बीजिंग पहुंची हांगकांग प्रमुख कैरी लेम को जिनपिंग ने दिया समर्थन देने का भरोसा
  • चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा, कैरी ने मुश्किल वक्त में सूझबूझ से काम लिया

विज्ञापन
Hong Kong Chief Carrie Lam gets support of China even after continuing Protests
हांगकांग प्रमुख कैरी लेम (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

हांगकांग में कई माह से चल रहे चीन विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के बावजूद चीन का वहां की कार्यकारी कैरी लेम के प्रति भरोसा कम नहीं हुआ है। प्रदर्शनकारियों को रोक पाने में लगातार विफल रही कैरी लेम जब बीजिंग पहुंचीं तो उनका न सिर्फ स्वागत किया गया बल्कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उन्हें अपना पूरा समर्थन देने का आश्वासन भी दिया।

विज्ञापन


हांगकांग की प्रशासक कैरी लाम आधिकारिक सालाना दौरे पर चीन गई हैं। चीन के राष्ट्रपति ने भी कैरी लेम की भूमिका की तारीफ करते हुए कहा है कि उन्होंने मुश्किल समय में हिम्मत और सूझबूझ से काम लिया। उन्होंने पुलिस की भूमिका का समर्थन करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था उनकी जिम्मेदारी है। इससे पहले कैरी ने चीन के प्रधानमंत्री से मुलाकात की। 
विज्ञापन


चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने साफ किया है कि कैरी लेम को चीन का अटल समर्थन हासिल है। पीएम ने कहा, कैरी लेम की सरकार ने अभूतपूर्व कठिन और जटिल परिस्थिति में सामाजिक स्थिरता को बनाए रखने के लिए पूरी कोशिश की है। उन्होंने कैरी लेम से यह भी कहा कि वे हांगकांग के आर्थिक और सामाजिक विकास में बाधा डालने वाले विवादों और समस्याओं का अध्ययन बढ़ाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन की यूनिवर्सिटी में चार्टर से ‘विचार की स्वतंत्रता’ हटाने पर विरोध

चीन के शीर्ष विश्वविद्यालयों में से एक फुडन यूनिवर्सिटी ने अपने आधिकारिक चार्टर से ‘विचार की स्वतंत्रता’ के संदर्भों को हटा दिया है। इसके बाद से छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं, दो अन्य संस्थान राष्ट्रपति शी जिनपिंग के प्रति अपनी निष्ठा को अधिक मजबूती देने के लिए उनके समर्थन में आगे बढ़े हैं। 

इस सप्ताह प्रसारित हुए एक वीडियो में शंघाई के फुडन यूनिवर्सिटी में छात्रों को स्कूल का गाना गाने के लिए इकट्ठा किया गया था। यह गाना अकादमिक स्वतंत्रता और विचार की स्वतंत्रता को लेकर था। दरअसल, छात्रों ने सरकार के निर्णय के विरोध स्वरूप यह कदम उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed