फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hong Kong changes electoral laws, number of legislators elected by public reduced

हांगकांग: चीन को लाभ पहुंचाने वाला लोकतंत्र विरोधी बिल पारित, निर्वाचित विधायकों की संख्या हुई कम

Fri, 28 May 2021 01:30 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 28 May 2021 01:30 PM IST
सार

हांगकांग की विधायिका ने निर्वाचन संशोधन बिल 40-2 के अंतर से पारित किया है। अब हांगकांग में जनता के मत से निर्वाचित होने वाले विधायकों की संख्या 35 से हटकर 20 हो जाएगी। हांगकांग की विधायिका में अब कुल 90 विधायक होंगे, जिसमें से 40 का निर्वाचन बीजिंग समर्थक चुनावी समिति करेगी।

विज्ञापन
Hong Kong changes electoral laws, number of legislators elected by public reduced
चीन और हांगकांग का झंडा - फोटो : iStock

विस्तार

हांगकांग की विधायिका ने चुनावी कानूनों में संशोधन करने वाला एक विधेयक बृहस्पतिवार (27 मई) को पारित किया, जिससे जनता द्वारा निर्वाचित विधायकों की संख्या कम हो जाएगी और शहर के लिए फैसले लेने वाले बीजिंग समर्थक विधायकों की संख्या बढ़ जाएगी। बता दें, नया कानून शहर के राष्ट्रीय सुरक्षा विभाग को सार्वजनिक पद के लिए लड़ रहे संभावित प्रत्याशियों की पृष्ठभूमि की जांच करने और प्रत्याशी ‘देशभक्त’ हों, यह सुनिश्चित करने के लिए एक नई समिति गठित करने की शक्ति देता है।

विज्ञापन


निर्वाचित सदस्यों की संख्या होगी कम
हांगकांग विधायिका में सदस्यों की संख्या बढ़ाकर 90 की जाएगी, जिनमें से 40 का निर्वाचन मुख्यत: बीजिंग समर्थक चुनाव समिति द्वारा किया जाएगा। हांगकांग में मतदाताओं द्वारा सीधे तौर पर चुने जाने वाले विधायकों की संख्या घटकर 20 हो जाएगी जो पूर्व में 35 थी। विधेयक के पक्ष में 40 और विपक्ष में दो मत पड़े और इसका न के बराबर विरोध किया गया क्योंकि अधिकांश विधायक मुख्यत: चीन समर्थक हैं।
विज्ञापन


बीजिंग के पक्षधर विधायकों ने बिल की प्रशंसा की
इन विधायकों के लोकतंत्र समर्थक सहयोगियों ने पिछले साल सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया था जब चार विधायकों को बीजिंग के प्रति पर्याप्त रूप से वफादार न बताकर विधायिका से बेदखल कर दिया गया था। बीजिंग के पक्षधर विधायकों ने बृहस्पतिवार और इसके एक दिन पहले बुधवार को विधेयक पर हुई चर्चा के दौरान इसकी प्रशंसा की और कहा कि यह सुधार हांगकांग के प्रति वफादार न रहने वालों को सार्वजनिक पद के लिए दौड़ में शामिल होने से रोकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed