{"_id":"5bf8f673bdec224193020a20","slug":"honduras-president-brother-arrested-for-drug-trafficking","type":"story","status":"publish","title_hn":"होंडुरास के राष्ट्रपति का भाई मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
होंडुरास के राष्ट्रपति का भाई मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में गिरफ्तार
भाषा, तेगुसिगल्पा
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होंडुरास के राष्ट्रपति जुआन ओरलैंडो हर्नांन्डेज के भाई जुआन एंतोनियो हर्नान्डेज को शुक्रवार को मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े होने के आरोप में अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है। होंडुरास के अधिकारियों ने एक बयान जारी किया कि मियामी में हुई यह गिरफ्तारी पिछले महीने राष्ट्रपति द्वारा की गई उस घोषणा के अनुरूप है जिसमें उन्होंने कहा था कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।
विज्ञापन
पहले भी ऐसी खबरें थी कि एंतोनियो हर्नान्डेज का संबंध मादक पदार्थ की तस्करी से है। मादक पदार्थ की तस्करी के लिए कुख्यात लोस काकिरोस के डेविस लियोनल रिवेरा माराडियेगा ने न्यूयॉर्क में 2017 में बयान दिया था कि उसने होंडुरास के राष्ट्रपति के भाई को तस्करों को सहायता पहुंचने के लिए उस समय रिश्वत दी थी जब वह सांसद थे।
विज्ञापन