फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hole in wheel of NASA's Curiosity Rover on Mars know all updates

Mars: मंगल पर मौजूद नासा के क्यूरियोसिटी रोवर के पहिये में हुआ छेद, दाहिने वाले में खराबी की तस्वीरें आई सामने

Sun, 06 Oct 2024 04:50 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 06 Oct 2024 04:50 PM IST
सार

नासा के मुताबिक, क्यूरियोसिटी के मार्स हैंड लेंस इमेजर (एमएएचएलआई) की ओर से ली गई तस्वीर में लंबे समय तक यात्रा के कारण रोवर के दाहिने पहिये में एक छेद हो गया है। साथ ही पहिये में खरोचों के साथ कई बड़े निशान दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Hole in wheel of NASA's Curiosity Rover on Mars know all updates
मंगल ग्रह। - फोटो : Freepik

विस्तार

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की ओर से मंगल ग्रह पर भेजे गए क्यूरियोसिटी रोवर के पहिये में पहली बार छेद हुआ है। लगभग 12 साल से लाल ग्रह पर मौजूद रोवर की तस्वीरें हाल ही में अंतरिक्ष एजेंसी ने जारी की है। तस्वीरों में रोवर के पहिये में कई बड़े छेद नजर आ रहे हैं। इससे स्पष्ट होता है कि रोबोट को कहीं न कहीं बड़ी क्षति पहुंची है।

विज्ञापन


नासा के मुताबिक, क्यूरियोसिटी के मार्स हैंड लेंस इमेजर (एमएएचएलआई) की ओर से ली गई तस्वीर में लंबे समय तक यात्रा के कारण रोवर के दाहिने पहिये में एक छेद हो गया है। साथ ही पहिये में खरोचों के साथ कई बड़े निशान दिखाई दे रहे हैं। इसमें एक बड़ा छेद भी हुआ है, इसके जरिये पहिये के अंदर तक का भाग दिखाई दे रहा है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छेद पहली बार कब बने थे। इसके अलावा किसी अन्य पहिये में इस तरह की क्षति का पता नहीं चला है।
विज्ञापन


अभी भी अच्छी स्थिति में है क्यूरियोसिटी
मिशन का संचालन करने वाले इंजीनियर एशले स्ट्रूप ने एक बयान में कहा कि देखने में यह क्षति खराब लग रही है। लेकिन इसके बावजूद क्यूरियोसिटी अभी भी अच्छी स्थिति में है। ऐसा कोई संकेत नहीं है कि रोवर भविष्य में रुकने वाला है। इससे पहले 2022 में वैज्ञानिकों ने देखा था कि नासा के पर्सीवरेंस रोवर का पहिया अपने साथ एक चट्टान लेकर चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पहली बार 2012 में मंगल ग्रह पर पहुंचा था रोवर
क्यूरियोसिटी रोवर पहली बार 5 अगस्त 2012 को मंगल ग्रह पर पहुंचा था। शुरुआत में इसके केवल दो साल तक काम करने की उम्मीद थी। हालांकि, यह वैज्ञानिकों की उम्मीद से कहीं अधिक काम कर रहा है। यह अब तक क्योरोसिटी रोवर गेल क्रेटर के चारों ओर अब तक 32 किमी से ज्यादा की यात्रा कर चुका है। यह मूल रूप से यह इसी क्रेटर में उतरा था। इस दौरान वैज्ञानिकों ने विदेशी जीवों का संकेत खोजने और सूर्य के पिछले हिस्से को देखा। रोवर ने कई तरह की अनोखी चीजें भी खोजी हैं, इनमें एक किताब के आकार की चट्टान, एक खनिज फूल शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed