{"_id":"5cf53b43bdec220709710f2b","slug":"hole-found-in-a-door-of-san-francisco-flight-of-air-india-boing-777","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया के विमान में दिखा छेद, यात्रियों की सुरक्षा पर उठा बड़ा सवाल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
एयर इंडिया के विमान में दिखा छेद, यात्रियों की सुरक्षा पर उठा बड़ा सवाल
Mon, 03 Jun 2019 09:26 PM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Mon, 03 Jun 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया वायरल तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
एयर इंडिया के बोइंग 777 विमान की एक तस्वीर से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। विमान के गेट के पास एक छेद देखा गया, जिसने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। हालांकि यह विमान सैन फ्रैंसिस्को में सुरक्षित लैंड हो गया। विमान AI 183 को लेकर विमानन कंपनी ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Air India spokesperson Dhananjay Kumar to ANI: Boeing B777 aircraft, VT-ALH arrived in San Francisco on AI 183. During walk around inspection on arrival, a small cut / crack on bottom right corner of left side to entry door. 1/2 pic.twitter.com/dYC23otPI7
— ANI (@ANI) June 3, 2019विज्ञापन
एयर इंडिया के प्रवक्ता धनंजय कुमार ने कहा कि 'B777 एयरक्राफ्ट, VT-ALH सैन फ्रांसिस्को पहुंचा। जहां जांच में गेट के नीचे छोटा क्रैक नजर आया। इस संबंध में एयर इंडिया स्थानीय एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस रिपेयर एजेंसियों से मदद ले रही है।'
विज्ञापन
छोटा दिखने वाला यह छेद किसी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता था, भाग्यवश कोई दुर्घटना नहीं हुई लेकिन इस तरह की तस्वीर विमान में यात्री सुरक्षा नियमों पर बड़ा सवाल खड़ा करती हैं।