फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   HIV infections could jump over 6 times if US support dropped, not replaced: UNAIDS chief

UNAIDS: 'अगर US का नहीं मिला समर्थन तो छह गुना बढ़ सकते हैं HIV के मामले', यूएन की एड्स एजेंसी की चेतावनी

Mon, 10 Feb 2025 06:32 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 10 Feb 2025 06:32 PM IST
सार

UNAIDS: 'अगर US से का नहीं मिला समर्थन तो छह गुना बढ़ सकते हैं HIV के मामले', यूएन की एड्स एजेंसी की चेतावनी

विज्ञापन
HIV infections could jump over 6 times if US support dropped, not replaced: UNAIDS chief
यूएन एड्स की कार्यकारी निदेशक विन्नी ब्यान्यमा - फोटो : एक्स/विन्नी ब्यान्यमा

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र एड्स एजेंसी (यूएन एड्स) की प्रमुख ने सोमवार को चेतावनी दी कि अगर अमेरिका का समर्थन खत्म हो जाता है और उसकी जगह नहीं ली जाती, तो 2029 तक एचआईवी संक्रमण छह गुना तक बढ़ सकता है। इसके चलते लाखों लोग जान गंवा सकते हैं और एड्स के अधिक ताकतवर वैरिएंट उभर सकते हैं। 

विज्ञापन

 
2023 में रिपोर्ट हुए सिर्फ 13 लाख नए मामले
यूएन एड्स की कार्यकारी निदेशक विन्नी ब्यान्यमा ने 'एसोसिएटेड प्रेस' को बताया कि पिछले कुछ वर्षों में एचआईवी संक्रमण में गिरावट आई है और 2023 में केवल 13 लाख नए मामले रिपोर्ट हुए, जो 1995 के मुकाबले 60 फीसदी कम हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि उनका देश 90 दिनों तक सभी विदेशी मदद रोकेगा। 
विज्ञापन


अमेरिकी मदद बंद होने से रोगियों की बढ़ेगी संख्या
ब्यान्यमा ने बताया कि अधिकारियों का अनुमान है कि 2029 तक एचआईवी के 87 लाख नए मामले सामने आ सकते हैं। एचआईवी से 63 लाख मौतें हो सकती हैं और 34 लाख बच्चे अनाथ हो सकते हैं। उन्होंने कहा, हमें यह बीमारी बढ़ती हुई देखने को मिलेगी। अगर अमेरिकी सरकार अपना फैसला नहीं बदलती है तो इससे जीवन का नुकसान होगा। ब्यान्यमा ने कहा कि अगर अमेरिकी सरकार अपना फैसला नहीं बदलती और मदद जारी नहीं रखती, तो यह बीमारी बढ़ेगी और लोगों की जानें जा सकती हैं। ब्यान्यमा ने ह भी कहा कि किसी भी सरकार की नीति की आलोचना करना उनका काम नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  
यूएन एड्स की प्रमुख ने अमेरिकी राष्ट्रपति से की अपील
उन्होंने ट्रंप प्रशासन से आग्रह किया कि वह अचानक फंडिंग बंद न करे, क्योंकि इससे कई अफ्रीकी देशो में भय और भ्रम फैल गया है। उन्होंने कहा, केन्या के एक काउंटी में 550 एचआईवी कार्यकर्ताओं को तुरंत नौकरी से निकाल दिया गया, जबकि इथियोपिया में हजारों लोगों को काम से हटा दिया, जिसे स्वास्थ्य अधिकारी महामारी की निगरानी करने में असमर्थ हो गए। 


उन्होंने कहा कि अमेरिका से मिलने वाली फंडिंग में कटौती से बहुत बड़ा नुकसान होगा, क्योंकि ज्यादातर देशों के एचआईवी कार्यक्रमों का 90 फीसदी हिस्सा अमेरिका से आता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed