{"_id":"639d71e07f0fb250e549961b","slug":"hippopotamus-swallows-two-year-old-child-spits-it-out-alive-after-being-hit-by-stones-shocking-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uganda: दरियाई घोड़े ने दो साल के बच्चे को निगला, पड़ी पत्थरों की मार तो जिंदा उगला, हैरान करने वाला मामला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Uganda: दरियाई घोड़े ने दो साल के बच्चे को निगला, पड़ी पत्थरों की मार तो जिंदा उगला, हैरान करने वाला मामला
Sat, 17 Dec 2022 01:08 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कंपाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कंपाला
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 17 Dec 2022 01:08 PM IST
सार
हिप्पो के दांतों की चोट से बच्चा घायल हो गया था। बगोन्जा उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में उसका प्राथमिक इलाज कराने और रैबीज का टीका लगवाने के बाद पॉल को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Hippopotamus swallows two-year-old child in Uganda
- फोटो : social media
विस्तार
युगांडा से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। इस अफ्रीकी देश में एक दरियाई घोड़ा (hippopotamus) ने दो साल के बच्चे को निगल लिया। यह बच्चा एक झील के किनारे खेल रहा था, तभी हिप्पो ने उसे मुंह में भर लिया था, हैरान करने वाली बात यह है कि जब वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उसे पत्थर मारे तो हिप्पो ने बच्चे को जिंदा उगल दिया।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दो साल का पॉल इगा युगांडा की एडवर्ड झील के पास खेल रहा था, तब यह घटना घटी। बच्चे को निवाला बनाने के इरादे से झील से बाहर निकले हिप्पो ने उसे झपट्टे में मुंह में खींच लिया। वह बच्चे को पूरा निगलता इसके पहले वहां मौजूद स्थानीय नागरिक क्रिसपास बगोन्जा ने हिप्पो पर दनादन पत्थर बरसाए। पत्थरों की मार से आहत हिप्पो घबरा गया और उसने डर के मारे मासूम को मुंह से निकाल दिया।
विज्ञापन
घायल हो गया बच्चा, लगाया टीका
इसके बाद बगोन्जा ने झील किनारे से निकाला, लेकिन हिप्पो के दांतों की चोट से बच्चा घायल हो गया था। बगोन्जा उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में उसका प्राथमिक इलाज कराने और रैबीज का टीका लगवाने के बाद पॉल को परिजनों को सौंप दिया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन
पहली ऐसी घटना
युगांडा की पुलिस के अनुसार इस तरह की यह पहली घटना है, जिसमें हिप्पो ने एडवर्ड झील के किनारे एक बच्चे को निगला। हालांकि, क्रिसपास बगोन्जा के साहस के कारण बच्चे की जान बच गई।