{"_id":"61991199259b7f6b5d092056","slug":"hindu-minor-boy-sexually-assaulted-murdered-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में जुल्म की इंतेहा: 11 साल के हिंदू लड़के का यौन उत्पीड़न, बेरहमी से हत्या","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान में जुल्म की इंतेहा: 11 साल के हिंदू लड़के का यौन उत्पीड़न, बेरहमी से हत्या
Sat, 20 Nov 2021 08:47 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 20 Nov 2021 08:47 PM IST
सार
इस भयावह घटना के बाद पूरा इलाका डर के साये में है। पुलिस ने कहा कि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक 11 वर्षीय हिंदू लड़के का यौन उत्पीड़न किया गया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। परिवार वालों के मुताबिक, लड़का शुक्रवार शाम को लापता हो गया था और उसका शव शनिवार को प्रांत के खैरपुर मीर इलाके के बबरलोई कस्बे में एक सुनसान घर में मिला।
विज्ञापन
सुनसान घर में मृत मिला बच्चा
द एक्सप्रेस ने बच्चे के एक रिश्तेदार राजकुमार के हवाले से कहा कि पूरा परिवार गुरु नानक के जन्मदिन के कार्यक्रमों में व्यस्त था। हमें नहीं पता कि बच्चा कैसे लापता हो गया। वह रात 11 बजे एक सुनसान घर में मृत पाया गया।
विज्ञापन
परिवार ने कहा कि वह पांचवीं कक्षा का छात्र था और उसका जन्म 2011 में हुआ था। इस भयावह घटना के बाद पूरा इलाका डर के साये में है। बबरलोई पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) ने कहा कि अपराधियों ने यौन उत्पीड़न करने से पहले लड़के की गला दबाकर हत्या कर दी थी। एसएचओ ने कहा कि हमने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
हिंदू नाबालिग लड़की अब तक लापता
बाल संरक्षण प्राधिकरण सुक्कुर के जुबैर महार ने कहा कि नाबालिग के शरीर पर प्रताड़ना के भी निशान हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में सूबे में इस तरह की यह दूसरी घटना है। महार ने कहा, कुछ समय पहले सुक्कुर जिले के सालेह पाट में हिंदू समुदाय की एक नाबालिग लड़की लापता हो गई थी। पुलिस ने उसकी बरामदगी के लिए 25 लाख रुपये के इनाम की भी घोषणा की है, लेकिन सब बेकार गया।
पाकिस्तान में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों पर अत्याचार की ये नहीं बात नहीं है। वहां आए दिन अल्पसंख्यकों पर अत्याचार होता है। 2017 की जनगणना के अनुसार, पाकिस्तान में हिंदू सबसे बड़ी अल्पसंख्यक आबादी है, दूसरे नंबर पर इसाई हैं।