{"_id":"5d6f90dd8ebc3e93c4189d85","slug":"hindu-girl-becomes-first-police-officer-in-sindh-province-of-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के सिंध प्रांत में पहली हिंदू लड़की बनी पुलिस अधिकारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में पहली हिंदू लड़की बनी पुलिस अधिकारी
Wed, 04 Sep 2019 03:54 PM IST
शिल्पा ठाकुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंध
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंध
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Wed, 04 Sep 2019 03:54 PM IST
सार
- पहली बार सिंध प्रांत की किसी हिंदू लड़की को पुलिस में शामिल किया गया है।
- उसने प्रांतीय प्रतियोगी परीक्षा को पास किया है।
- पुष्पा कोहली नाम की इस लड़की को असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर का पद मिला है।
- ये खबर मानवाधिकार कार्यकर्ता कपिल देव ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है।
विज्ञापन
पुष्पा कोहली
- फोटो : social media
विस्तार
पहली बार पाकिस्तान के सिंध प्रांत की किसी हिंदू लड़की को पुलिस में शामिल किया गया है। उसने प्रांतीय प्रतियोगी परीक्षा को पास किया है। ये बात एक मीडिया रिपोर्ट में कही गई है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार पुष्पा कोहली नाम की इस लड़की को असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर का पद मिला है।
विज्ञापन
ये खबर सबसे पहले मानवाधिकार कार्यकर्ता कपिल देव ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। उन्होंने लिखा है, "पुष्पा कोहली हिंदू समुदाय में पहली ऐसी लड़की हैं, जिन्होंने सिंध लोक सेवा आयोग के माध्यम से प्रांतीय प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण की है और सिंध पुलिस में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर बनी हैं। मोर पावर टू हर।"
विज्ञापन
Excellent News: Pushpa Kolhi has become the first girl from #Hindu community who has qualified provincial competitive examination through Sindh Public Service Commission and become Assistant Sub Inspector (ASI) in Sindh Police. More power to her! #WomenEmpowerment pic.twitter.com/EALTHCkeVP
— Kapil Dev (@KDSindhi) September 3, 2019
विज्ञापन
इससे पहले जनवरी माह में पाकिस्तानी हिंदू समुदाय की सुमन पवन भोदानी को सिविल और न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किया गया था।
भोदानी सिंध के शाहदादकोट इलाके की रहने वाली हैं और सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति के लिए मेरिट सूची में 54 वें स्थान पर रही थीं। बीबीसी उर्दू से बातचीत में उन्होंने कहा था कि वह सिंध के एक अविकसित ग्रामीण क्षेत्र से ताल्लुक रखती हैं, जहां उन्होंने गरीबों को विभिन्न चुनौतियों से जूझते देखा है। उन्होंने कहा था कि उनके पिता और भाई-बहनों सहित उनके परिवार ने उनका पूरा समर्थन किया था और इससे उन्हें जज बनने के सपने देखने में मदद मिली।
पाकिस्तान में हिंदू सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय है। औपचारिक आंकड़े बताते हैं कि पाकिस्तान में 75 लाख हिंदू रहते हैं। हालांकि समुदाय के अनुसार देश में 90 लाख हिंदू रहते हैं। पाकिस्तान की अधिकांश हिंदू आबादी सिंध प्रांत में रहती है। जहां वे अपने मुस्लिम साथियों के साथ संस्कृति, परंपरा और भाषा साझा करते हैं।