फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan sindh hindu businessman shot dead today latest news update:

Pakistan: सिंध प्रांत में हिंदू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर लगाया जाम

Wed, 02 Feb 2022 07:29 AM IST
कुमार संभव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: कुमार संभव Updated Wed, 02 Feb 2022 07:29 AM IST
सार

सतन लाल के दोस्त मुखी अनिल कुमार ने फोन पर बातचीत के दौरान बताया कि सतन लाल जमीन पर कॉटन फैक्टरी और आटा मिल का उद्घाटन करने गया था, जहां उसे गोली मार दी गई।

विज्ञापन
Pakistan sindh hindu businessman shot dead today latest news update:
-पाकिस्तान के सिंध में अज्ञात हमलावरों ने हिंदू बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या कर दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदू कारोबारी की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह घटना 31 जनवरी की है। जानकारी के मुताबिक, इस वारदात को कथित तौर पर दहर समुदाय से संबंधित प्रभावशाली लोगों ने घोटकी जिले के दहरकी कस्बे से दो किलोमीटर दूर अंजाम दिया। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला    
बता दें कि मृतक की शिनाख्त सतन लाल के रूप में हुई। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, घोटकी जिले में जमीन के एक टुकड़े को लेकर उसे गोली मार दी गई। सतन लाल के दोस्त मुखी अनिल कुमार ने फोन पर बातचीत के दौरान बताया कि सतन लाल जमीन पर कॉटन फैक्टरी और आटा मिल का उद्घाटन करने गया था, जहां उसे गोली मार दी गई। उस वक्त घटनास्थल पर अनिल भी मौजूद था। 

विज्ञापन

वायरल वीडियो में सतन लाल ने लगाए थे कई गंभीर आरोप
इस घटना के बाद एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें सतन लाल कह रहा है कि वे मुझे मारने, मेरी आंख फोड़ने और मेरे हाथ और पैर काटने की धमकी दे रहे हैं। वे मुझे पाकिस्तान छोड़ने के लिए कह रहे हैं। मैं इस देश का हूं और मैं यहां मरना पसंद करूंगा लेकिन आत्मसमर्पण नहीं करूंगा। सतन लाल ने कहा कि सड़क किनारे जमीन मेरी है और मैं इसे क्यों छोड़ दूं। सतन लाल ने पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश और अन्य अधिकारियों से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के विरोध में जमकर हुआ प्रदर्शन
हिंदू कारोबारी की हत्या के विरोध में कई लोग सड़क पर उतर आए और जमकर प्रदर्शन करने लगे। हालांकि भारी दबाव के बाद पुलिस ने लाल की हत्या के आरोपी सरगना बचाल दाहर और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया।


नवाज शरीफ की पार्टी ने की निंदा
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के विधायक खेल दास कोहिस्तानी ने कहा कि सिंध में पाकिस्तान की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। जहां हिंदू और मुसलमान बंटवारे के बाद से शांति से रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed