फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   hindi is the biggest top five languages spoken by asian americans

हिंदी हैं हम: एशियाई अमेरिकियों की 5वीं सबसे बड़ी भाषा हिंदी

Fri, 06 Aug 2021 06:12 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 06 Aug 2021 06:12 AM IST
सार

चीनी, तगालोग (फिलीपीन की भाषा) वियतनामी, कोरियन और हिंदी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाएं हैं

विज्ञापन
hindi is the biggest top five languages spoken by asian americans
हिंदी हैं हम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमेरिका में रहने वाले एशियाई मूल के नागरिकों में हिंदी पांचवीं सबसे बड़ी भाषा है। यह जानकारी एशियन अमेरिकन एडवांसिंग जस्टिस (एएजेसी) संस्था के कार्यकारी निदेशक जॉन यांग ने सीनेट सदस्यों, गृहरक्षा विभाग और सरकारी मामलात समिति को दी है।

विज्ञापन


यांग के अनुसार अमेरिका के दो-तिहाई एशियाई अमेरिकी अप्रवासी हैं। वहीं चीनी, तगालोग (फिलीपीन की भाषा) वियतनामी, कोरियन और हिंदी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाएं हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 52% अप्रवासियों की अंग्रेजी की समझ सीमित है। इसे लिमिटेड इंग्लिश प्रोफिशिएंसी (एलईपी) कहा जाता है। चीनी अप्रवासियों में एलईपी 66% फिलीपीन में 35% वियतनाम में 72% कोरियाई में 64% और भारतीयों में सबसे कम 29% है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस लिहाज से भारतीयों को अंग्रेजी में बाकी एशियाई-अमेरिकियों से बेहतर माना जा रहा है। वहीं सबसे पीछे म्यामांर के अप्रवासी रहे जहां एलईपी दर 79% थी।

महामारी में सबसे ज्यादा चुनौतियों का सामना किया
यांग ने बताया कि महामारी के दौरान एशियाई-अमेरिकियों ने सबसे  ज्यादा स्वास्थ्य और वित्तीय संकट झेला। उन्हें एशियाई मूल के लोगों के प्रति बढ़ी नफरत का भी सामना करना पड़ा। हाल में आए एक अमेरिकी सर्वे के अनुसार एशियाई अमेरिकी व अश्वेत-अमेरिकियों को सबसे ज्यादा  31% नफरत आधारित अपराधों का सामना करना पड़ा। श्वेत नागरिकों से इस प्रकार के अपराध 8% हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed