फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   highest civilian award of Namibia the Order of the Most Ancient Welwitschia Mirabilis conferred on PM Modi

PM Modi: पीएम मोदी को नामीबिया का सर्वोच्च सम्मान, ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस से नवाजे गए

Wed, 09 Jul 2025 06:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, विंडहोक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, विंडहोक Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 09 Jul 2025 06:40 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस' से सम्मानित किया गया। पीएम मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में नामीबिया में हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी की नामीबिया की पहली और भारत से किसी प्रधानमंत्री की तीसरी यात्रा है।

विज्ञापन
highest civilian award of Namibia the Order of the Most Ancient Welwitschia Mirabilis conferred on PM Modi
PM Modi - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नामीबिया ने भी सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाज दिया है। पीएम मोदी को बुधवार को नामीबिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस' से सम्मानित किया गया। मई 2014 में प्रधानमंत्री मोदी के पदभार ग्रहण करने के बाद से किसी विदेशी सरकार की ओर से उन्हें प्रदान किया गया यह 27वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति नंदी-नदैतवा ने द्विपक्षीय वार्ता की, जिसके बाद दोनों देशों ने ऊर्जा और स्वास्थ्य सेवा सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन


नामीबिया की राष्ट्रपति डॉ. नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह ने कहा कि नामीबिया के संविधान की ओर से मुझे दी गई शक्ति के तहत मुझे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस' प्रदान करने का सम्मान प्राप्त हुआ है, जिन्होंने नामीबिया और विश्व स्तर पर सामाजिक-आर्थिक विकास और शांति एवं न्याय को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
विज्ञापन




'140 करोड़ भारतीयों की ओर से विनम्रतापूर्वक यह सम्मान स्वीकार करता हूं'
सम्मानित किए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'इस सम्मान से सम्मानित होना मेरे लिए अत्यंत गर्व और सम्मान की बात है। मैं राष्ट्रपति, नामीबिया सरकार और नामीबिया की जनता के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। मैं 140 करोड़ भारतीयों की ओर से विनम्रतापूर्वक यह सम्मान स्वीकार करता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'भविष्य में भी हम विकास के पथ पर एक-दूसरे का हाथ थामे आगे बढ़ते रहेंगे'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'यह भारत और नामीबिया की मित्रता का साक्षी है। आज इससे जुड़कर मुझे अत्यंत गर्व महसूस हो रहा है। मैं यह सम्मान नामीबिया और भारत के लोगों, उनकी निरंतर प्रगति और विकास तथा हमारी अटूट मित्रता को समर्पित करता हूं। एक सच्चे मित्र की पहचान कठिन समय में ही होती है। भारत और नामीबिया अपने स्वतंत्रता संग्राम के समय से ही एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं। हमारी मित्रता राजनीति से नहीं, बल्कि संघर्ष, सहयोग और आपसी विश्वास से उपजी है। यह लोकतांत्रिक मूल्यों और उज्ज्वल भविष्य के सपनों से पोषित हुई है। भविष्य में भी हम विकास के पथ पर एक-दूसरे का हाथ थामे आगे बढ़ते रहेंगे।'



'आने वाले समय में हमारी साझेदारी हीरों की तरह चमकेगी'
प्रधानमंत्री ने कहा, 'नामीबिया दुनिया के सबसे बड़े हीरा उत्पादकों में से एक है और भारत में सबसे बड़ा हीरा पॉलिशिंग उद्योग है, वह भी मेरे गृह राज्य गुजरात में। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में हमारी साझेदारी भी इन हीरों की तरह चमकेगी।'




ब्राजील समेत इन देशों ने भी किया सम्मानित
इससे पहले बीते दिन प्रधानमंत्री मोदी को ब्राजील के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस' से सम्मानित किया गया था। पांच देशों के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को त्रिनिदाद एंड टोबैगो का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से नवाजा गया था। घाना ने भी उन्हें ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ सम्मान से नवाजा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed