फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   High level delegation of Belarus reached Islamabad amid demonstration of Imran Khan party

Pakistan: इमरान की पार्टी के विरोध के बीच इस्लामाबाद पहुंचा बेलारूसी प्रतिनिधिमंडल, आज राष्ट्रपति का दौरा

Mon, 25 Nov 2024 12:50 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 25 Nov 2024 12:50 AM IST
सार

बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको सोमवार को इस्लामाद पहुंचेंगे। वह प्रधामंत्री शहबाज शरीफ और देश के सेना प्रमुख के साथ चर्चा करेंगे। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।
 

विज्ञापन
High level delegation of Belarus reached Islamabad amid demonstration of Imran Khan party
इमरान खान - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच रविवार को बेलारूस का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद पहुंचा। विदेश मंत्री मक्सिम रजिनकोव के नेतृत्व में इस्लामाबाद पहुंचे आठ मंत्री और 43 व्यापारिक नेताओं के प्रतिनिधिमंडल का पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी ने स्वागत किया। 

विज्ञापन


जेल में बंद 72 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ने 24 नवंबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन करने के लिए 13 नवंबर को आखिरी बार अपील की। उन्होंने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन चोरी हुए जनादेश, लोगों की अवैध गिरफ्तारियों और 26वें संशोधन के पारित होने के खिलाफ है, जिसे उन्होंने एक तानाशाही शासन को मजबूत करने के रूप में देखा।
विज्ञापन


मंत्री नकवी ने इस्लामाबाद की रक्षा करने की खाई कसम
मंत्री नकवी ने इमरान की पार्टी पीटीआई से बेलारूसी अधिकारियों की यात्रा के कारण अपना विरोध स्थगित करने के लिए कहा था। नकवी ने विरोध के समय की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदर्शनकारी उसी रास्ते का इस्तेमाल कर रहे थे, जहां से बेलारूस के दौरे पर आए प्रतिनिधिमंडल को गुजरना था। उन्होंने कहा कि अगर आप विरोध करना चाहते हैं, तो यह आपका अधिकार है, लेकिन आप जानते हैं कि कौन आ रहा है और आप सड़कों को अवरुद्ध कर रहे हैं। इस दौरान आंतरिक मंत्री नकवी ने इस्लामाबाद की रक्षा करने की कसम खाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए नकवी ने कहा कि सरकार सख्त सुरक्षा कदम उठाने के लिए मजबूर हो गई है। उन्होंने कहा कि एक विकल्प यह है कि हम उन्हें आने दें और इस्लामाबाद को पंगु बना दें। दूसरा विकल्प इस्लामाबाद की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि डी-चौक की ओर मार्च करने वालों को गिरफ्तारी का सामना करना पड़ेगा। मंत्री नकवी ने कहा कि जिस क्षेत्र में पीटीआई ने विरोध प्रदर्शन बुलाया है, वह इस्लामाबाद का एक संरक्षित क्षेत्र है, जिसकी निगरानी  महानिरीक्षक (आईजी) और उप महानिरीक्षक (डीआईजी) करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मोबाइल सेवाएं अभी भी चालू हैं, जबकि कुछ क्षेत्रों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

आज इस्लामाबाद पहुंचेंगे बेलारूस के राष्ट्रपति
इसके अलावा, बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको सोमवार को इस्लामाद पहुंचेंगे। वह प्रधामंत्री शहबाज शरीफ और देश के सेना प्रमुख के साथ चर्चा करेंगे। एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।


आज इस्लामाबाद पहुंच सकता है विरोध काफिला
इस बीच, खैबर-पख्तूनख्वा से शुरू हुआ पीटीआई का विरोध काफिला अभी भी राजधानी से काफी दूर है और रात में रुकने के बाद सोमवार को यहां पहुंच सकता है। वहीं, संघीय सरकार ने विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसमें भारी सुरक्षा बलों को तैनात करना, प्रमुख सड़कों को सील करना और राजधानी के चारों ओर अवरोध स्थापित करना शामिल है।

350 से अधिक प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने इस्लामाबाद के विभिन्न हिस्सों से 350 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है।






 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed