{"_id":"66fb60b3bbdfcfe9fa04c555","slug":"hezbollah-israel-tension-news-updates-another-hezbollah-commander-killed-in-israeli-airstrike-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel: एक और हिजबुल्ला कमांडर ढेर, बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में भी इस्राइली हमले; हिजबुल्ला ने भी किया पलटवार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel: एक और हिजबुल्ला कमांडर ढेर, बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में भी इस्राइली हमले; हिजबुल्ला ने भी किया पलटवार
Tue, 01 Oct 2024 08:09 AM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत/यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत/यरुशलम
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Tue, 01 Oct 2024 08:09 AM IST
सार
हाल ही में हसन नसरल्ला की मौत के बाद इस्राइल ने हिजबुल्ला पर हमले और तेज कर दिए हैं। नसरल्ला की मौत की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि इस्राइल ने शनिवार को बेरूत पर हमला किया। इसमें ईद हसन नाशर की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद से इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच लगभग हर दिन गोलीबारी हो रही है। इस लड़ाई से इस्राइल और लेबनान दोनों में हजारों लोग विस्थापित हुए हैं। वहीं, ईरान समर्थित समूह को लगातार झटका लगता जा रहा। पहले ही हिजबुल्ला अपने प्रमुख नसरल्ला की मौत से उभर नहीं पाया है। अब इसके मध्यम दूरी की रॉकेट इकाई के एक शीर्ष रैंकिंग कमांडर की जान चली गई है। इस बीच हिजबुल्ला ने भी दावा किया कि उसने मंगलवार यानी आज लेबनान की सीमा के पास इस्राइली सैनिकों को निशाना बनाया।
विज्ञापन
हिजबुल्ला और इस्राइल के बीच तनातनी जारी
शुक्रवार को हिजबुल्ला नेता हसन नसरल्ला की मौत के बाद इस्राइल ने हिजबुल्ला पर हमले और तेज कर दिए हैं। इस बीच नसरल्ला की मौत की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि इस्राइल ने शनिवार को बेरूत पर हमला किया। इसमें ईद हसन नाशर की मौत हो गई। इसके अलावा, एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में सोमवार को भी इस्राइली हमला जारी रहा। एक रिपोर्टर ने रोशनी देखी और एक जोरदार विस्फोट सुना। गौरतलब है, इस्राइली सेना ने चेतावनी दी थी कि वह लेबनान की राजधानी के दक्षिण में घनी आबादी वाले जिले के पड़ोस में इमारतों पर हमला करेगी।
विज्ञापन
क्या बोला आईडीएफ?
इस्राइली रक्षा बल (आईडीएफ) ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, 'हिजबुल्ला की मिसाइल और रॉकेट फोर्स तबाह। इस्राइल वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने पिछले सप्ताह में कमांडरों तथा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया और मार गिराया। शनिवार को बेरूत में एक हवाई हमले के दौरान हिजबुल्ला की मध्यम दूरी की रॉकेट इकाई के कमांडर ईद हसन नाशर की भी मौत हो गई।'
विज्ञापन
आईडीएफ के अनुसार, ईद हसन नाशर ने हिजबुल्ला के भीतर प्रमुख नेतृत्व की भूमिका निभाई। उसने रॉकेट यूनिट के कमांडर के रूप में काम किया। ये संगठन के दिन-प्रतिदिन के कार्यों की देखरेख करता था। आईडीएफ ने कहा, 'ईद हिजबुल्ला में एक अनुभवी कमांडर था और यूनिट के दिन-प्रतिदिन के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था। अतीत में, उसने रॉकेट इकाई के कमांडर और बद्र इकाई के उप कमांडर के रूप में भी काम किया था।'
हिजबुल्ला ने भी इस्राइली सैनिकों को बनाया निशाना
हिजबुल्ला ने कहा कि उसने मंगलवार को लेबनान की सीमा के पास हमले को अंजाम देने वाले इस्राइली सैनिकों को लक्ष्य बनाया।समूह के करीबी सूत्र ने कहा कि सैनिक सीमा पर ही थे क्योंकि घुसपैठ की आशंका बढ़ गई है।
आतंकवादी समूह ने कहा कि उसने सीमा के पास अदैसेह और कफरकिला के सामने के बागों में दुश्मन सैनिकों की गतिविधियों को निशाना बनाया। अमेरिकी विदेश विभाग ने पहले कहा था कि इस्राइल लेबनान के अंदर हिजबुल्ला को लक्षित करने वाले सीमित अभियान चला रहा था।
लेबनान के एक सुरक्षा अधिकारी ने दक्षिणी लेबनानी सीमा पर इस्राइली सेना की गतिविधियों की सूचना दी। अधिकारी ने नाम न बताने का अनुरोध करते हुए कहा कि इस्राइली सैनिक सोमवार को पहले बंद सैन्य क्षेत्र घोषित किए गए क्षेत्रों से तोपखाने के गोले दाग रहे हैं।