{"_id":"6770bc9bae63de220c07e947","slug":"hezbollah-is-plotting-against-israel-idf-recovered-a-cache-of-weapons-from-southern-lebanon-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel: इस्राइल के खिलाफ साजिश रच रहा हिजबुल्ला, दक्षिणी लेबनान से आईडीएफ ने हथियारों का जखीरा किया बरामद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel: इस्राइल के खिलाफ साजिश रच रहा हिजबुल्ला, दक्षिणी लेबनान से आईडीएफ ने हथियारों का जखीरा किया बरामद
Sun, 29 Dec 2024 08:36 AM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: बशु जैन
Updated Sun, 29 Dec 2024 08:36 AM IST
सार
इस्राइली रक्षा बलों ने दक्षिणी लेबनान के नागरिक क्षेत्र से हथियारों का जखीरा बरामद किया है। रक्षा बलों ने एक ट्रक बरामद किया, जिसमें 40 रॉकेट लॉन्चर बैरल लगे थे। जबकि एक फार्मेसी से विस्फोटक, आरपीजी मिसाइल और राइफल समेत अन्य सैन्य उपकरण बरामद किए गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हथियारों की बरामदगी से साफ है कि हिजबुल्ला इस्राइल के खिलाफ साजिश कर रहा है।
विज्ञापन
इस्राइल-लेबनान (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिजबुल्ला ने फिर से इस्राइल के खिलाफ साजिश रचनी शुरू कर दी है। इसके लिए लेबनान में हथियार जुटाए जा रहे हैं। इस्राइली रक्षा बलों ने दक्षिणी लेबनान के नागरिक क्षेत्र से हथियारों का जखीरा बरामद किया है। रक्षा बलों ने एक ट्रक बरामद किया, जिसमें 40 रॉकेट लॉन्चर बैरल लगे थे। जबकि एक फार्मेसी से विस्फोटक, आरपीजी मिसाइल और राइफल समेत अन्य सैन्य उपकरण बरामद किए गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हथियारों की बरामदगी से साफ है कि हिजबुल्ला इस्राइल के खिलाफ साजिश कर रहा है।
विज्ञापन
अल्मा रिसर्च सेंटर के अध्यक्ष सरित जहावी ने बताया कि जिन गांवों में हथियार मिले हैं, वहां सैन्य बुनियादी ढांचा नहीं है। लेकिन यह सैन्य अड्डा है। तलाशी के दौरान इस्राइली सीमा बलों ने नकौरा गांव के पास 40 रॉकेट लॉन्चर बैरल लगे ट्रक को बरामद किया। इसके साथ ही एक फार्मेसी से विस्फोटक, आरपीजी मिसाइलों और राइफलों सहित अतिरिक्त सैन्य उपकरण पाए गए, जबकि अन्य मिसाइलें और हथियार जमीन में छिपाकर इस्तेमाल के लिए तैयार रखे गए थे।
विज्ञापन
इसे लेकर उत्तरी इस्राइल की निवासी जहावी ने कहा कि हथियारों का जखीरा मिलने से साफ है कि हिजबुल्ला के सैन्य निर्माण का क्रम फिर शुरू हो गया है। हिजबुल्ला संघर्ष के अगले चरण की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
इस्राइल ने हिजबुल्ला पर किया हमला
इस्राइल ने फिर से हिजबुल्ला की यूनिट को निशाना बनाकर हवाई हमला किया। इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने बताया कि हमले की वजह युद्ध के बाद हिजबुल्ला के पुनःशस्त्रीकरण प्रयासों को बाधित करना है। 26 दिसंबर को संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सुरक्षा बल ने दोनों पक्षों से युद्धविराम समझौते का सम्मान करने और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1701 का पालन करने के लिए कहा था। संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सुरक्षा बल की पहल को लेकर कहा था कि उसके कार्य युद्ध विराम समझौते के अनुरूप हैं। आईडीएफ ने कहा था कि हम समझौते के अनुसार काम कर रहे हैं। युद्ध विराम की शर्तों को पालन कर रहा है। इस्राइल राज्य और उसके नागरिकों के लिए किसी भी खतरे को खत्म करने के लिए काम करेगा।
इस्राइल-हिजबुल्ला के बीच क्या समझौता हुआ है?
उत्तरी मोर्चे पर लड़ाई को समाप्त करने के लिए इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच संधि हो गई। समझौते में शुरुआती दो महीने के युद्ध विराम की बात कही गई है। समझौते के तहत लेबनानी नागरिकों को दक्षिणी लेबनान के गांवों और कस्बों में अपने घरों में लौटने की अनुमति दी जा रही है, जिन्हें उन्होंने खाली कर दिया था। लेबनान में करीब 12 लाख लोग विस्थापित हुए हैं और बुधवार से हजारों लोग अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं। वहीं दूसरी ओर इस्राइली पक्ष में करीब 50,000 लोग विस्थापित हुए हैं, लेकिन बहुत कम लोग वापस लौटे हैं। समझौते की दूसरी सबसे बड़ी शर्त के तहत जहां इस्राइली सेना को दक्षिणी लेबनान से हटना होगा, तो वहीं हिजबुल्ला लितानी नदी के दक्षिण में सीमा पर अपनी सशस्त्र मौजूदगी खत्म करेगा। जैसे ही इस्राइली सेना दक्षिणी लेबनान से हटेगी, लेबनानी सेना इन खाली क्षेत्रों में हजारों सैनिकों को तैनात करेगी। इसके साथ ही लेबनानी सेना दक्षिणी लेबनान में पहले से ही मौजूद संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक बल को भी तैनात करेगी।