{"_id":"66c688a658f9aa2e29040a16","slug":"hezbollah-fired-more-than-50-rockets-on-israeli-territory-golan-heights-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hezbollah-Israel : हिजबुल्ला ने इस्राइली क्षेत्र गोलन हाइट्स पर दागे 50 से अधिक रॉकेट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Hezbollah-Israel : हिजबुल्ला ने इस्राइली क्षेत्र गोलन हाइट्स पर दागे 50 से अधिक रॉकेट
Thu, 22 Aug 2024 06:09 AM IST
शिव शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
Published by: शिव शुक्ला
Updated Thu, 22 Aug 2024 06:09 AM IST
सार
इससे पहले इस्राइल ने लेबनान स्थित आतंकी संगठन के हथियार भंडार को नष्ट कर दिया। इस्राइल व हिजबुल्ला के बीच वार-पलटवार की एक नई शृंखला ऐसे समय में शुरू हुई है, जब अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन युद्धविराम वार्ता को मूर्त रूप देने के लिए पश्चिम एशिया के दौरे पर हैं।
विज्ञापन
हिज्बुल्लाह ने इस्राइल पर दागे दर्जनों रॉकेट
- फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
विस्तार
अमेरिका की तरफ से पश्चिम एशिया में युद्धविराम के लिए किए जा रहे प्रसायों के बावजूद इस्राइल व उसके विरोधियों के बीच वार-पलटवार बढ़ता ही जा रहा है। ईरान समर्थित हिजबुल्ला ने बुधवार को इस्राइल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स पर 50 से अधिक रॉकेट दागे।
विज्ञापन
इससे पहले इस्राइल ने लेबनान स्थित आतंकी संगठन के हथियार भंडार को नष्ट कर दिया। इस्राइल व हिजबुल्ला के बीच वार-पलटवार की एक नई शृंखला ऐसे समय में शुरू हुई है, जब अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन युद्धविराम वार्ता को मूर्त रूप देने के लिए पश्चिम एशिया के दौरे पर हैं। उन्होंने बुधवार को मिस्र व कतर के नेताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन
गाजा युद्धविराम वार्ता के लिए कतर प्रतिबद्ध : विदेश मंत्री
इस बीच कतर के विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी ने अपने अमेरिकी अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन के सामने गाजा युद्धविराम वार्ता के प्रति अपने देश की प्रतिबद्धता दोहराई। गाजा युद्धविराम वार्ता में अमेरिका के साथ ही कतर मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
हमास से अमेरिका ने की अपील
एंटनी ब्लिंकन ने आगे कहा कि अब हमारा प्रयास है कि हमास को इसके लिए तैयार किया जाए। कतर से रवाना होने से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने संवाददाताओं से कहा, हमारा संदेश सरल है। यह स्पष्ट है और यह जरूरी है। हमें युद्ध विराम और बंधक समझौते को अंतिम रूप देने की जरूरत है और हमें इसे अभी करना होगा। समय की कमी नहीं है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन