फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Helsinki University is taking beef off the menu to lower its carbon footprint

पर्यावरण बचाने को हेलसिंकी विश्वविद्यालय ने बीफ पर लगाई रोक, शाकाहार को दी जाएगी प्राथमिकता

Wed, 16 Oct 2019 10:11 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Wed, 16 Oct 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
Helsinki University is taking beef off the menu to lower its carbon footprint
हेलसिंकी विश्वविद्यालय

फिनलैंड में हेलसिंकी विश्वविद्यालय ने अपने कैफेटेरिया से बीफ हटाने का फैसला किया है। छात्रसंघ द्वारा चलाए जा रहे यूनिसेफ कैफेटेरिया ने एलान किया कि वह फरवरी 2019 से अपने दोपहर के भोजन से बीफ को हटा देगा। इसके अलावा सैंडविच और रोल से भी बीफ को हटा दिया जाएगा। 

विज्ञापन


यूनिसेफ के अनुसार, बीफ पर रोक लगाने से उसके भोजन से संबंधित कार्बन फुटप्रिंट में 11 प्रतिशत की कमी आएगी, जो सालाना 240,000 किलोग्राम CO2 कार्बन डाइऑक्साइड के बराबर होता है। विश्वविद्यालय दिन में लगभग 11,000 लोगों को भोजन परोसता है, जिसमें 15 प्रतिशत मांस परोसा जाता है।
विज्ञापन


यूनिसेफ की व्यापार संचालन निदेशक लीना ने कहा कि यह विचार कर्मचारियों के मन में तब आया जब हम अपने अगले सामाजिक कदम के बारे में सोच रहे थे। हमें एहसास हुआ कि यह कार्बन फुटप्रिंट में महत्वपूर्ण कटौती करने का एक तरीका होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीफ को अन्य जानवरों के प्रोटीन जैसे चिकन, पोर्क और साथ में शाकाहारी विकल्पों से बदल दिया जाएगा। हेलसिंकी विश्वविद्यालय के कैफेटेरिया में दिन-प्रतिदिन के संचालन को संभालने वाली कंपनी यल्वा का लक्ष्य अगले वर्ष के अंत तक शाकाहारी और शाकाहारी भोजन की बिक्री को 50 प्रतिशत से अधिक करना है। जोकि अभी 40 फीसदी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed