{"_id":"6454e36693cca8d89802e07f","slug":"helicopter-crash-three-injured-in-private-helicopter-crash-in-nepal-pilot-s-condition-is-critical-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Helicopter crash: नेपाल में निजी हेलिकॉप्टर दुर्घटना में एक की मौत, पायलट समेत चार घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Helicopter crash: नेपाल में निजी हेलिकॉप्टर दुर्घटना में एक की मौत, पायलट समेत चार घायल
Sun, 07 May 2023 12:35 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Sun, 07 May 2023 12:35 AM IST
सार
दुर्घटना शुक्रवार की दोपहर को हुई, जिसमें सिमरिक एयर हेलिकॉप्टर के पायलट समेत तीन लोग घायल हो गए। पायलट सुरेंद्र पांडेय गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
Nepal Helicopter Crash
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल का एक निजी हेलिकॉप्टर सेवा प्रदाता का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शुक्रवार को हुई इस घटना में एक की मौत हो गई, जबकि पायलट समेत चार लोग घायल हो गए।
दुर्घटना संखुवासभा जिले के भोटेखोला नदी के पास हुई, जब निर्माण सामग्री ले जा रहा हेलिकॉप्टर जलमार्ग के पास एक पेड़ से टकरा गया।
सूत्रो के अनुसार- "दुर्घटना शुक्रवार की दोपहर को हुई, जिसमें सिमरिक एयर हेलिकॉप्टर के पायलट समेत चार लोग घायल हो गए। पायलट सुरेंद्र पांडेय गंभीर रूप से घायल है। घायलों को इलाज के लिए काठमांडू ले जाया गया है।"
हेलिकॉप्टर काठमांडू से संखुवासभा अरुण थ्री हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट का निर्माण सामग्री ले जा रहा था। इस हेलिकॉप्टर में कुल पांच लोग सवार थे और दोपहर डेढ़ बजे भोटेखोला ग्रामीण नगर पालिका के पास सिपरिंग में हेलिकॉप्टर उतारने के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
पुलिस उपाधीक्षक बीरेंद्र गोदर के अनुसार, पायलट सुरेंद्र, चालक दल के सदस्य शेरिंग भोटे, मनोज थापा और नेपाल विद्युत प्राधिकरण के कर्मचारी बिक्रम शंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सिमरिक एयर के प्रवक्ता मुरली धर जोशी के मुताबिक, सभी खतरे से बाहर हैं।