फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Heavy snowfall breaks 20-year record 14 killed in Balochistan, road and air connectivity broken

भीषण बर्फबारी ने तोड़ा 20 वर्ष का रिकॉर्ड, बलूचिस्तान में 14 की मौत, सड़क-हवाई संपर्क टूटा

Mon, 13 Jan 2020 06:33 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: देव कश्यप Updated Mon, 13 Jan 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Heavy snowfall breaks 20-year record 14 killed in Balochistan, road and air connectivity broken
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में तेज बारिश और बर्फबारी के चलते महिलाओं और बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई है जबकि दर्जनों घायल हो गए हैं। बिगड़े मौसम के चलते बलूचिस्तान का सड़क व हवाई संपर्क प्रभावित हुआ है। यहां बलूचिस्तान को जोड़ने वाले विभिन्न हाईवे बंद होने से सैकड़ों लोग फंस गए हैं। जबकि क्वेटा हवाईअड्डे का रनवे बर्फ से ढंक जाने के चलते बंद करना बड़ा है।

विज्ञापन


राजधानी क्वेटा में लगातार जारी बर्फबारी के चलते बड़े स्तर पर मिट्टी के बने घर ढह गए हैं जिससे पिशिन जिले के सीमावर्ती चमन, बरशोर और बोस्टन शहरों में कुछ जानें गई हैं। इसके अलावा झौब जिले के शाहबजई क्षेत्र में बर्फबारी के चलते एक घर की छत गिरने से तीन महिलाएं और बच्चों समेत छह लोग मारे गए। चमन में पाक-अफगानिस्तान सीमा स्थित किली लुकमान क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


मरने वालों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। किली चुकल क्षेत्र में एक कमरे की छत के गिरने से दो  बच्चे उसी वक्त मर गए जबकि ऐसी ही एक अन्य घटना में महिला की मौत हो गई। क्वेटा के सिविल अस्पताल में दर्जनों घायलों को लाया गया है। यहां भीषण बर्फबारी ने पिछले 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। जबकि विकट हालातों के चलते यहां आपात स्थिति की घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सैकड़ों लोग बीच रास्तों में फंसे

बर्फबारी और बारिश के चलते पाकिस्तान और अफगानिस्तान सीमा पर दोनों तरफ ट्रंप और मालवाहक वाहनों की लंबी कतार लग गई है। हालात इतने विकट हैं कि कई लोग सड़क पर ही राहत का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि ये ऐसे इलाके हैं जहां बिना हेलीकॉप्टर की मदद के उन्हें बाहर नहीं निकाला जा सकता है। जबकि खराब हालातों में यहां राहत कार्य भी बाधित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed