फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Heavy rain caused flood like situation on the streets of Sydney in Australia

ऑस्ट्रेलिया: तेज बारिश से सिडनी की सड़कों पर हुए बाढ़ जैसे हालात, घबराए लोगों ने कहा- ऐसा पहले कभी नहीं देखा

Sun, 13 Mar 2022 04:50 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 13 Mar 2022 04:50 AM IST
सार

मैनली, डी व्हाई और वार्रीवुड में पानी से भरी सड़कों की तस्वीरें ली गईं। मंगलवार की बाढ़ के बाद गुरुवार की दोपहर को भी सफाई जारी थी।

विज्ञापन
Heavy rain caused flood like situation on the streets of Sydney in Australia
सिडनी में तेज बारिश... - फोटो : Instagram

विस्तार

अक्सर देखा जाता है बारिश का पानी बाढ़ में बदल जाता है और सबकुछ बहा कर ले जाता है। ऐसा ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुआ। यहां इतनी तेज बारिश हुई कि चारों तरफ बाढ़ जैसे हालात हो गए। सड़कों पर पानी इकठ्ठा होने से बाढ़ जैसे हालात हो गए। स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्होंने अपने जीवनकाल में कभी भी बारिश या बाढ़ का इतना बुरा अनुभव नहीं किया।

विज्ञापन


लोगों बताया बारिश का खराब अनुभव
मंगलवार को हुई बारिश का अनुभव कुछ लोगों ने शेयर किया। स्टीफन गिब्स जो सिडनी के टोरेंशियल ट्यूजडे में रहते हैं उन्होंने कहा कि मैंने कभी ऐसी बारिश नहीं देखी। साथ ही अन्य निवासियों और दुकानदारों ने सिडनी के उत्तरी समुद्र तटों की बाढ़ के बारे में बताया ये बारिश और बाढ़ का सबसे खराब अनुभव था।
विज्ञापन


मैनली, डी व्हाई और वार्रीवुड में पानी से भरी सड़कों की तस्वीरें ली गईं। मंगलवार की बाढ़ के बाद गुरुवार की दोपहर को भी सफाई जारी थी। वहीं अब सभी निवासियों के मन एक बात है, अगली वाली बारिश और भी खराब होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कें नदियां तो  पार्क पूल बन गए
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बारिश के कारण शहर के उत्तरी समुद्र तटों के उपनगरों तक सड़कें नदियों में बदल गईं, कार पार्क पूल बन गए और दो प्रमुख पुल जलसेतु की तरह लग रहे थे। मंगलवार को आया इस ऐतिहासिक जलप्रलय ने इस क्षेत्र को तबाह कर दिया।


मूसलाधार बारिश और तेज तूफानी हवाओं ने मैनली, डी व्हाई, नारबीन और वार्रीवुड को तबाह करके रख दिया, लेकिन देर दोपहर तक अधिकांश बाढ़ का पानी लगभग उतनी ही तेजी से गिरा गया जितनी तेजी से आया था। मीडिया से बात करने पर दुकानदारों और निवासियों ने मंगलवार की बाढ़ को अब तक की सबसे खराब बाढ़ बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed